विजयवाड़ा। आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (Chief Minister YS Jagan Mohan Reddy) ने मंगलवार को विशाखापत्तनम (Vishakhapatnam) को आंध्र प्रदेश की नई राजधानी (New Capital City) के रूप में घोषित किया। रेड्डी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में अंतरराष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन के दौरान यह घोषणा की।
CM बोले- अब यहीं से होगा शासन
जानकारी के मुताबिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि वह आने वाले दिनों में विशाखापत्तनम से राज्य का शासन शुरू करेंगे। सीएम ने कहा कि यहां मैं आपको विशाखापत्तनम में आमंत्रित कर रहा हूं, जो आने वाले दिनों में हमारी राजधानी बनने जा रहा है।
और पढ़िए – भारत ने पेशावर मस्जिद विस्फोट में जनहानि पर शोक व्यक्त किया, मरने वालों का आंकड़ा 100 के करीब
3-4 मार्च को होगी शिखर सम्मेलन
आने वाले महीनों में मैं खुद विशाखापत्तनम शिफ्ट हो जाऊंगा। हम 3 और 4 मार्च को विशाखापत्तनम में इस वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस मौके पर आप सभी को व्यक्तिगत रूप से विशाखापत्तनम में शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करता हूं।
और पढ़िए – आसाराम को उम्रकैद की सजा, सूरत की महिला से किया था दुष्कर्म
आप आएं और अपने साथियों को भी लाएं
कहा कि आप सभी से अनुरोध करता हूं कि न केवल आप ही वहां आए, बल्कि देश और विदेश में बैठे अपने साथियों को भी लेकर आएं। हमसे मिलें और देखें कि कितना आसान है हमारे राज्य आंध्र प्रदेश में व्यापार करना है।
राज्यपाल और पूरी विधायिका यहीं से चलेगी
सीएम रेड्डी ने कहा कि विशाखापत्तनम जिसे विजाग के नाम से भी जाना जाता है। राज्यपाल के निवास के रूप में भी काम करेगा। उन्होंने कहा कि अब अमरावती से विधायिका संचालित होगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
43 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
3 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
4 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
4 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
5 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
5 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
6 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines