स्कूल आने में लेट हुई तो काट दिए बाल, आंध्र प्रदेश में 18 छात्राओं पर ऐसे फूटा टीचर का गुस्सा

Teacher Chopped School Girls Hair: अभी तक की जांच में पता चला है कि पानी नहीं आने के कारण छात्राएं स्कूल आने में लेट हो गई थीं। टीचर ने बाल काटने की बात किसी को बताने पर उन्हें फेल करने की धमकी दी थी।

andhra pradesh, schoolgirl, schoolgirl hair cut, schoolgirl, punishment

Teacher Chopped School Girls Hair: आंध्र प्रदेश में शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक स्कूल में कुछ छात्राएं देर से पहुंची। इस बात से गुस्साई महिला टीचर ने पहले उन्हें घंटों धूप में खड़ा रखा। जब इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने 18 लड़कियां के बाल काट दिए। जानकारी के अनुसार यह घटना आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के आवासीय बालिका माध्यमिक विद्यालय की है।

विज्ञापन

असेंबली खत्म होने के बाद छात्राओं को क्लास में नहीं भेजा

स्कूल में आज सुबह असेंबली चल रही थी, इस बीच करीब डेढ़ दर्जन छात्राएं देर से पहुंचीं। महिला टीचर प्रसन्ना ने उन्हें असेंबली से बाहर खड़ा कर दिया। आरोप है कि सब बच्चे असेंबली खत्म होने के बाद अपनी-अपनी क्लास में चले गए, लेकिन लेट आई करीब 18 छात्राओं को प्रसन्ना ने स्कूल के ग्राउंड में खड़ा रखा।

विज्ञापन

विज्ञापन

परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा

घर पहुंचने पर छात्राओं ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। इस बात से गुस्साए अभिभावक स्कूल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि महिला टीचर ने छात्राओं के साथ मारपीट की। उन्हें घंटो खड़ा रखा, जिससे वह सदमे में हैं। बाल कटने की वजह से वह घर से बाहर निकलने में शर्म महसूस कर रही हैं।

महिला टीचर ने दिया ये तर्क

अल्लूरी सीतारामराजू जिला शिक्षा विभाग ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। स्कूल प्रिसिंपल मामले की जांच कर रहे हैं, वहीं, पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान लिए हैं। काउंसलर छात्राओं से बात कर इस मामले में रिपोर्ट तैयार कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि प्रसन्ना छात्राओं के देर से आने से खफा थी और उन्हें अनुशासन और सबक सिखाने के लिए उसने उनके बाल काट दिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ