Video : 20 हजार लोग, 2 हजार गाड़ी और सवा करोड़ रुपये... भिखारी ने दी ऐसी दावत, देखते रह गए लोग

Bizarre News : एक भिखारी ने करीब 20 हजार लोगों को दावत पर बुलाया और सवा करोड़ रुपये इस पर खर्चकर दिया। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

pakistan Beggar

Bizarre News : पाकिस्तान से एक अजीब खबर सामने आई है। यहां एक भिखारी ने वो काम कर दिया है, जो बड़े-बड़े करोड़पति और अमीर शख्स भी नहीं कर पाते हैं। भिखारी ने करीब 20 हजार लोगों को खाना खिलाया। इसके लिए उसने करीब सवा करोड़ रुपये भी खर्च कर दिए। इतना ही नहीं, खाने के लिए आने जाने वालों के लिए भिखारी ने दो हजार से अधिक गाड़ियों की व्यवस्था भी की थी।

विज्ञापन

दावत के लिए सवा करोड़ का खर्च

मामला पाकिस्तान के गुजरांवाला में एक भिखारी परिवार से जुड़ा है। परिवार ने करीब 20,000 लोगों के लिए एक भव्य भोज का आयोजन किया। इसकी भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि परिवार ने इसके लिए करीब 1.25 करोड़ पाकिस्तानी रुपये खर्च कर दिए।

विज्ञापन

क्यों दी थी दावत?

दरअसल परिवार ने अपनी दादी की मृत्यु के 40वें दिन पर इस भव्य भोज आयोजित किया था। परिवार की तरफ से करीब 20 हजार लोगों को आमंत्रित किया था। मेहमानों को लाने और ले जाने के लिए करीब 2,000 वाहनों की व्यवस्था भी की। यह कार्यक्रम गुजरांवाला में रहवाली रेलवे स्टेशन के पास आयोजित किया गया था।


रिपोर्ट्स की मानें तो परिवार ने दावत के लिए मेनू भी बनवाया हुआ था। जैसे दिन में पारंपरिक भोजन जैसे सिरी पाये, मुरब्बा, और नॉनवेज खाना। इसके साथ ही रात में खाने के लिए मटन, नान मटर गंज (मीठा चावल) और कई मिठाइयां। आपको जानकार हैरानी होगी कि भीड़ को ध्यान में रखते हुए कथित तौर पर 250 बकरे काटे गए थे।

विज्ञापन

इस दावत से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खाना खाने के बाद मेहमानों ने इस परिवार की जमकर प्रशंसा की। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि भिखारी कितना अमीर था कि इतने पैसे उसे सिर्फ दावत के लिए खर्च कर दिए। लोगों ने इसे बिडंबना बताया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ