आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान मतदान में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद राज्य चुनाव आयोग ने दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया है. सोमवार, 2 नवंबर को राज्य के छह शहरी स्थानीय निकायों के कुल 12 मतदान केंद्रों पर फिर से वोटिंग कराई जा रही है. एक नवंबर को हुए मतदान के दौरान इन केंद्रों पर बूथ कब्जे और वोटिंग प्रक्रिया में बाधा डालने की शिकायतें मिली थीं. राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, सोमवार सुबह सात बजे फिर से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम पांच बजे तक चलेगी. राज्य चुनाव आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा ने रविवार देर रात इस मामले में अलग-अलग आदेश जारी किए थे. उन्होंने प्रभावित मतदान केंद्रों पर पहले हुए मतदान को रद्द कर दिया और दो नवंबर को नए सिरे से वोटिंग कराने के निर्देश दिए.
इन जिलों के 12 मतदान केंद्रों पर हो रही दोबारा वोटिंग
दोबारा वोटिंग के लिए सबसे ज्यादा मतदान केंद्र वाईएसआर कडप्पा जिले में रखे गए हैं. यहां जम्मलमडुगु नगरपालिका के वार्ड नंबर 3, 17 और 29 के मतदान केंद्रों पर दोबारा वोट डाले जा रहे हैं. इसके अलावा कडप्पा नगर निगम के वार्ड नंबर 15 के एक मतदान केंद्र पर भी मतदान कराया जा रहा है. पुलिवेंदुला नगरपालिका के वार्ड नंबर 1, 3, 7 और 8 के चार मतदान केंद्रों पर भी मतदाताओं को दोबारा वोट डालने का मौका दिया गया है. वहीं, पलनाडु जिले की माचेरला नगरपालिका के वार्ड नंबर 23 के दो मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है. अनंतपुर जिले के अनंतपुरमू नगर निगम के वार्ड नंबर 30 में एक मतदान केंद्र पर भी नए सिरे से वोटिंग कराई जा रही है. इसके अलावा प्रकाशम जिले की चिमाकुर्ती नगरपालिका के वार्ड नंबर 14 के एक मतदान केंद्र पर भी वोटिंग जारी है. जिला प्रशासन और जिला चुनाव अधिकारियों की रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग ने यह कार्रवाई की. रिपोर्ट में बताया गया था कि कुछ मतदान केंद्रों पर बूथ पर कब्जा किए जाने और मतदान प्रक्रिया में बाधा पहुंचने के कारण कई मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सके थे.
उम्मीदवारों को सूचना देने और प्रचार कराने के निर्देश
राज्य चुनाव आयोग ने संबंधित जिलाधिकारियों और नगरपालिका निर्वाचन अधिकारियों को फिर से मतदान की जानकारी सभी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को लिखित रूप में देने का निर्देश दिया था. इसके साथ ही प्रभावित इलाकों में इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए भी कहा गया था. फिर से मतदान के दौरान मतदाताओं के बाएं हाथ की बीच की उंगली पर स्याही लगाई जा रही है. इससे पहले एक नवंबर को आंध्र प्रदेश के 100 शहरी स्थानीय निकायों में मतदान कराया गया था. इस चुनाव में शुरुआती आंकड़ों के अनुसार कुल 60.3 प्रतिशत वोटिंग दर्ज किया गई थी. राज्य चुनाव आयोग ने मतदान के बाद बताया था कि कुछ जगहों को छोड़कर ज्यादातर जगहों में वोटिंग शांतिपूर्ण रही. हालांकि, बूथ कब्जे और मतदान प्रक्रिया प्रभावित होने की शिकायतों के बाद अब 12 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है.
संबंधित खबरें
कितनी तैयार है भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते ट्रैक?
1 hr agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
8 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
8 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
9 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
9 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines