लोन ऐप ने ली युवक की जान, 2000 रुपये न लौटाने पर कर दी पत्नी की अश्लील फोटो वायरल

Andhra man kills himself over borrowed via app: पुलिस के अनुसार इस मामले में साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। ऐप किसने बनाया? और इस गिरोह में कौन लोग शामिल हैं? इस बात का पता लगाया जा रहा है।

सुरेंद्र अपनी पत्नी के साथ

सुरेंद्र अपनी पत्नी के साथ

विज्ञापन

Andhra man kills himself over borrowed via app: आजकल एक क्लिक पर तमाम लोन ऐप आपको उधार पैसे दे रहे हैं। लेकिन ऐसे ही एक लोन ऐप से पैसे लेना आंध्र प्रदेश के एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। दरअसल, उसने महज 2000 रुपये उधार लिए थे। जिसे वापस लौटाने के लिए ऐप एजेंट से लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

इतना ही नहीं पैसे न लौटाने पर एजेंटों ने युवक की पत्नी की आपत्तिजनक फोटो उसके परिचितों, रिश्तेदारों को भेज दी। ये फोटो तो फर्जी थी और किसी सॉफ्टवेयर की मदद से बनाई गई थी। लेकिन इससे युवक को इतना आघात पहुंचा कि उसने सुसाइड कर ली।

विज्ञापन

दंपति की 7 दिसंबर को हुई थी लव मैरिज 

खास बात ये है कि दंपति की बीते 7 दिसंबर को लव मैरिज हुई थी। शादी से चंद दिनों के भीतर युवक की मौत से उसके परिजन काफी परेशान हैं, उन्होंने स्थानीय पुलिस से मामले में जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि फोटो वायरल होने के बाद सुरेंद्र ने 2000 रुपये लौटा दिए थे। लेकिन आरोप है कि बावजूद इसके एजेंट उसे लगातार तंग कर रहे थे।

FIR दर्ज, पुलिस तलाश रही इन सवालों के जवाब?

पुलिस के अनुसार इस मामले में साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। ऐप किसने बनाया? और इस गिरोह में कौन लोग शामिल हैं? इस बात का पता लगाया जा रहा है। परिजनों के बयानों के बाधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन में कुछ साक्ष्य मिले हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला 

पुलिस के अनुसार मरने वाले युवक का नाम सुरेंद्र था। उसकी पत्नी का नाम अखिला देवी है। अभी तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि सुरेंद्र पेशे से मछुआरा था। फिलहाल उसका काम सही नहीं चल रहा था, जिससे वह आर्थिक तंगी में चल रहा था। यही कारण है कि उसे पैसे देने में देरी हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ