हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Andhra Pradesh Fire: रामनवमी समारोह के दौरान मंदिर में लगी आग, काबू पाने की कोशिशें जारी

विज्ञापन

Andhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश के वेणुगोपाल स्वामी मंदिर में गुरुवार को रामनवमी समारोह के दौरान भीषण आग लग गई। घटना पश्चिम गोदावरी जिले के दुवा गांव की है। आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियों इसकी सूचना दी गई। फिलहाल, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए ‘पंडिरी’ के छत्र पर पटाखे गिरने के बाद आग लग गई। आग ने तेजी से पूरे मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि कुछ किलोमीटर दूर तक आसमान में काले धुएं का गुब्बार देखा गया। आग का भीषण रूप देख इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू में जुटी पुलिस और दमकल

स्थानीय पुलिस और मंदिर के अधिकारी बचाव अभियान चलाने के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। गनीमत यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। आग से कितना नुकसान हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola