सुनसान जगह चलें...साथ में बैठकर पिएंगे शराब, लोगों को ऐसा कहकर 3 युवतियां करती थी ये काम, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Andhra Pradesh cyanide killers: पुलिस के अनुसार महिलाएं पैसे और सोने के जेवरात के लिए इन वारदातों को अंजाम देती थीं। आभूषण की एक दुकान से उन्होंने साइनाइड खरीदा था।

uk Crime News

Andhra Pradesh cyanide killers: आंध्र प्रदेश में साइनाइड किलर का आतंक है, यहां यह जहरीला पदार्थ देकर लूटपाट और हत्या की कई वारदात हो चुकी हैं। अब पुलिस ने इस पूरे मामले के पीछे मास्टर माइंड तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अभी तक की जांच में तीनों ने साइनाइड देकर हत्या और लूटपाट करने की 3 वारदातों की बात कबूली हैं। वहीं, तीन अन्य के साथ लूटपाट  के प्रयास की बात सामने आई है।

हालांकि पुलिस अभी आरोपी तीनों महिलाओं से फिलहाल पूछताछ कर रही है, पुलिस का दावा है कि वे तीनों इन छह से अधिक मामलों में लिप्त हैं। जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं आंध्र प्रदेश के तेनाली की रहने वाली हैं।

यहां से खरीदा महिलाओं ने साइनाइड 

पुलिस के अनुसार महिलाएं पैसे और सोने के चलते इन वारदातों को अंजाम देती थीं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि आभूषण की दुकान पर काम करने वाले कृष्णा नामक युवक से उन्होंने साइनाइड लिया था। फिलहाल कृष्णा अभी फरार है, उसकी धरकपड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

जंगलों में पड़ा मिला था शव

पुलिस के अनुसार केरल के Koodathayi मर्डर केस ने मीडिया में सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले में पकड़ी गईं मुनगप्पा रजनी (40), मुदियाला वेंकटेश्वरी उर्फ ​बुज्जी (32) और गोंटू रामनम्मा (60) इस मामले में शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बीते दिनों वडलामुडी गांव के बाहरी इलाके में शेख नागूर नामक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसे साइनाइड दिया गया था।

शराब और खाने में देती थीं साइनाइड

जांच में सामने आया कि शेख नागूर के साथ लूटपाट हुई है। उसके पैसे और सोने की चेन और अंगूठी लूटी गई है। मामले की जांच के दौरान उसके मोबाइल लोकेशन से एक ऑटो चालक का पता चला। ऑटो चालक ने बताया कि उसने तीन महिलाओं को शेख के साथ सुनसान जगह पर छोड़ा था। इतना ही नहीं घटनास्थल पर आने से पहले उन्होंने शराब की बोतल भी खरीदी थी। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि मृतक को शराब में साइनाइड मिलाकर उन्होंने उससे लूटपाट की और फरार हो गई थीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ