Anant Ambani: इंडिया के फेमस बिजनेसमैन मुकेश-नीता अंबानी (Mukesh Ambani-Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ होने वाली है। अनंत ने राधिका और राधिका का आज का प्यार नहीं है बल्कि वो बीते कई सालों से एक दूसरे को पसंद करते हैं। हाल ही में आज तक को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे ने होने वाली पत्नी राधिका को लेकर कुछ ऐसा कहा कि सभी को उनके प्यार पर गर्व हुआ। इस कपल का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च 2024 से 3 मार्च 2024 यानी (Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Function) आज से शुरू होने वाला है। इस फंक्शन में देश-विदेश के कई फेमस लोगों ने शिरकत की है। प्री-वेडिंग फंक्शन की सारी तैयारी गुजरात के जामनगर में हो रही हैं। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा है।
राधिका को क्यों बताया लकी
अनंत अंबानी और राधिका अंबानी की शादी को लेकर देश ही नहीं विदेश में भी बज बना हुआ है। हालांकि अभी शादी को टाइम है लेकिन इससे पहले इस कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन हो रहे हैं जिसमें तमाम जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर रही हैं। हाल ही में अनंत अंबानी ने आज तक की टीम को इंटरव्यू दिया जिसमें उनसे राधिका को लेकर भी सवाल पूछे गए। जब अनंत से पूछा कि वो राधिका से उनकी शादी हो रही है, ऐसे में वो किसे लकी मानते हैं। इस पर अनंत ने दिल छू लेने वाला रिप्लाई किया और बोले कि निसंदेह वो लकी हैं।
सपनों की रानी हैं राधिका
अनंत ने राधिका के बारे में खूब बातें की और उन्हें अपने लिए लकी बताते हुए कहा कि वो कभी शादी ही नहीं करना चाहते थे। वो चाहते थे की सारी उम्र जानवरों की सेवा करें। लेकिन जब उन्हें राधिका मिली तो उन्हें लगा की सपनों की रानी मिल गई, क्योंकि वो बिल्कुल उन्हीं की तरह है। दरअसल राधिका भी एनिमल लवर हैं जो उन्हें बहुत प्यार करती हैं और वो दयालु भी हैं।
मुश्किल वक्त में दिया साथ
अनंत अंबानी को कुछ हेल्थ ईशू हैं, ऐसे में उन्होंने राधिका को अपने लिए एक मजबूत ताकत बताया जो हर मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ा था। अनंत ने कहा कि जब वो बीमार हो गए थे, और परेशान थे, तो राधिका ने उनका साथ दिया और उन्हें उस कठिन वक्त में उनका साथ दिया।
पेरेंट्स को बताया प्रेरणा
अनंत ने अपने इंटरव्यू में बताया कि जब वो अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से लड़ रहे थे तो उस वक्त उनके पेरेंट्स ने उनका बहुत साथ दिया और कभी ये महसूस नहीं होने दिया कि वो बीमार हैं। जहां राधिका ने एक मजबूत पिलर की तरह उनका साथ दिया वहीं उनके पेरेंट्स भी उनकी प्रेरणा बने।
यह भी पढ़ें: Radhika Merchant कैसे बनीं Ambani परिवार का हिस्सा?
संबंधित खबरें
कौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
3 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
6 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
9 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
11 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में स्कूल की तीन इमारतों में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
12 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
19 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
20 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
21 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines