Anand Mahindra shares video of women playing cricket on hill in Himachal Pradesh: मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया एक्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपने फॉलोअर्स के साथ मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अब हिमाचल प्रदेश में पहाड़ियों पर क्रिकेट खेलते हुए स्थानीय लोगों का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि भारत क्रिकेट को दूसरे स्तर पर ले गया है।
महिलाएं खेल रहीं क्रिकेट
आनंद महिंद्रा की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो में स्थानीय महिलाएं क्रिकेट खेलती हुईं नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि क्रिकेट पहाड़ी पर खेला जा रहा है, जहां की जमीन समतल नहीं है। जब बैटर गेंद को हिट करता है तो गेंद पिच से नीचे ढलान से होते हुए सड़क पर जा गिरती है।
6 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
इस वीडियो को अब तक 6 लाख 37 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट को 26 हजार बार लाइक और करीब तीन हजार बार रिपोस्ट किया गया है। इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस वीडियो को गो हिमाचल अकाउंट से 7 जनवरी को शेयर किया गया था।
यह भी पढ़ें: Video: डुबकी हमारी… पुण्य आपका, एक शख्स का स्पेशल ऑफर 10 रुपये में गंगा डुबकी, आनंद महिद्रा बोले…
‘क्रिकेट हमारे खून में है’
कुमार अंशुल ने कहा कि हिम्मत की बात है। इतने उतार चढ़ाव वाली जगह पर ये क्रिकेट खेल रही हैं। अपूर्व आनंद ने कहा कि क्रिकेट हमारे खून में है। शिवराज यादव ने कहा कि खेलने के लिए दिल चाहिए साहब। जगह तो कहीं भी बन जाती है। वरना मोबाइल के इस दौर में मैदान सुनसान पड़े हैं!! नीतू खंडेलवाल ने कहा कि हम इसे मल्टीलेवल क्रिकेटिंग स्किल्स कह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Vendor के Viral video को देख आनंद महिंद्रा को याद आए टॉम क्रूज, बोले-अद्भुत टैलेंट कहीं भी देखने को मिल सकता है
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
1 hr ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines