'भारत क्रिकेट को दूसरे स्तर पर ले गया', आनंद महिंद्रा ने पहाड़ियों पर खेलती महिलाओं का वीडियो किया शेयर

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- भारत क्रिकेट को कई स्तर पर ले गया है। इस वीडियो में महिलाएं क्रिकेट खेलती हुई नजर आ रही हैं।

Anand Mahindra share himachal pradesh cricket Video

आनंद महिंद्रा ने महिलाओं का क्रिकेट हुए वीडियो किया शेयर

Anand Mahindra shares video of women playing cricket on hill in Himachal Pradesh: मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया एक्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपने फॉलोअर्स के साथ मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अब हिमाचल प्रदेश में पहाड़ियों पर क्रिकेट खेलते हुए स्थानीय लोगों का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि भारत क्रिकेट को दूसरे स्तर पर ले गया है।

विज्ञापन

महिलाएं खेल रहीं क्रिकेट

विज्ञापन

आनंद महिंद्रा की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो में स्थानीय महिलाएं क्रिकेट खेलती हुईं नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि क्रिकेट पहाड़ी पर खेला जा रहा है, जहां की जमीन समतल नहीं है। जब बैटर गेंद को हिट करता है तो गेंद पिच से नीचे ढलान से होते हुए सड़क पर जा गिरती है।

विज्ञापन

6 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

इस वीडियो को अब तक 6 लाख 37 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट को 26 हजार बार लाइक और करीब तीन हजार बार रिपोस्ट किया गया है। इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस वीडियो को गो हिमाचल अकाउंट से 7 जनवरी को शेयर किया गया था।

विज्ञापन

‘क्रिकेट हमारे खून में है’

विज्ञापन

कुमार अंशुल ने कहा कि हिम्मत की बात है। इतने उतार चढ़ाव वाली जगह पर ये क्रिकेट खेल रही हैं। अपूर्व आनंद ने कहा कि क्रिकेट हमारे खून में है। शिवराज यादव ने कहा कि खेलने के लिए दिल चाहिए साहब। जगह तो कहीं भी बन जाती है। वरना मोबाइल के इस दौर में मैदान सुनसान पड़े हैं!! नीतू खंडेलवाल ने कहा कि हम इसे मल्टीलेवल क्रिकेटिंग स्किल्स कह सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ