कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं? जानिए उनके बारे में सब कुछ

बीते कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी छाई हुई है और उसने अपने तीन प्रवक्ताओं की घोषणा की है. पार्टी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट कॉकरोच इज बैक से किए गए ट्वीट के अनुसार ये तीनों प्रवक्ता आंदोलन की ओर से जनता और मीडिया से बात करेंगे.

cjp
1 / 6

विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी

कॉकरोच जनता पार्टी 2 / 6

जानकारी के अनुसार, इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट सौरव दास को मुख्य प्रवक्ता की भूमिका दी गई है. कॉकरोच इज बैक के अनुसार राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक और फिल्मकार विजेता दहिया और आईआईटी कानपुर तथा वैश्विक प्रबंधन परामर्श कंपनी मैकिंजी के पूर्व छात्र आशुतोष रांका भी दास के साथ प्रवक्ता की भूमिका निभाएंगे. पार्टी के ट्वीट में कहा गया है कि सीजेपी भारत की राजनीतिक बहस को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और यह काम नई पीढ़ी के नेताओं द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा. तो चलिए जानते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी के ये तीनों प्रवक्ता कौन हैं.

विज्ञापन

सौरव दास (मुख्य प्रवक्ता)

सौरव दास (मुख्य प्रवक्ता)3 / 6

कॉकरोच जनता पार्टी के अनुसार, सौरव दास नाम से X पर मौजूद 'सौरव दास पत्रकारिता के क्षेत्र से व्यापक अनुभव लेकर कॉकरोच जनता पार्टी में आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में शामिल हुए हैं. उन्होंने कई सालों तक अहम कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों की जांच, विश्लेषण और रिपोर्टिंग भी की है. नवंबर 2025 में इंडिया गेट पर हुए प्रदूषण विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वालों में भी सौरव शामिल थे.' कॉकरोच जनता पार्टी ने सौरव दास का जो ट्विटर हैंडल @SauravDassss दिया है उसमें सबसे ऊपर उन्होंने अमेरिकी लेखक नॉर्मन कज़िन्स का एक कोट लिखा है... "डेथ इज़ नॉट द ग्रेटेस्ट लॉस इन लाइफ़. द ग्रेटेस्ट लॉस इज़ व्हाट डाइज़ इनसाइड अस व्हाइल वी लिव." इसका हिंदी में अर्थ हुआ- "जीवन में सबसे बड़ा नुक़सान मृत्यु नहीं है. सबसे बड़ा नुक़सान वह है जो हमारे भीतर जीते-जी मर जाता है." अपनी प्रोफाइल में उन्होंने खुद को खोजी पत्रकार / कानून, न्यायपालिका, नीति - बताया है. सौरव दास का प्रोफ़ाइल

विजेता दहिया

विजेता दहिया4 / 6

@VijetaDahiya नाम से एक्स पर मौजूद विजेता दहिया को प्रवक्ता बनाए जाने का एलान करते हुए कॉकरोच इज बैक से किए गए ट्वीट में लिखा है, 'विजेता दहिया प्रवक्ता की भूमिका में राजनीतिक शोध और रणनीतिक विश्लेषण के मजबूत अनुभव के साथ कदम रख रहे हैं. वे लेखक, कंटेंट क्रिएटर और फिल्मकार हैं और कई यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए शोध और सामग्री तैयार करने में सहयोग कर चुके हैं.' 'उन्होंने दो बेस्ट-सेलिंग किताबें लिखी हैं - पावर ऑफ़ यूनिवर्स और टू हेल विद दैट जॉब. उन्होंने हरियाणवी फ़िल्में 'दरारें' और 'ओपरी पराई' लिखी और निर्देशित की हैं. उनकी शिक्षा प्रतिष्ठित डीटीयू से हुई है.' विजेता दहिया का प्रोफ़ाइल

विज्ञापन

आशुतोष रांका

आशुतोष रांका5 / 6

आशुतोष रांका @AshutoshRanka हैंडल के साथ एक्स पर मौजूद हैं. उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाने का एलान करने वाले ट्वीट में लिखा है, 'आशुतोष रांका पार्टी की संचार टीम में शामिल हुए हैं. वे आईआईटी कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र हैं. रांका ने लंदन में मैकिंजी एंड कंपनी में रणनीतिक प्रबंधन परामर्श का काम किया, जहां उन्होंने शीर्ष अंतरराष्ट्रीय संगठनों को जटिल परिचालन और आर्थिक रणनीतियों पर सलाह दी.' 'वे पिछले साल भारत लौटे और जयपुर में पर्यावरण, शिक्षा और युवाओं से जुड़े कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया, जैसे डोल का बाढ़, आमायरा आत्महत्या मामला, और नीट पेपर लीक.' आशुतोश रांका का प्रोफ़ाइल

पार्टी को मिला सोनम वांगचुक का साथ

पार्टी को मिला सोनम वांगचुक का साथ6 / 6

बता दें कि बीते मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी को एक बड़े नाम का भी मिल गया है. लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने कहा है कि अगर 5 जून तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं होता है तो वो 6 जून को सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. कॉकरोच इज बैक के नाम के एक्स हैंडल से सोनम वांगचुक के एक्स वीडियो को रिपोस्ट भी किया गया है. साथ ही बताया गया है कि "प्रख्यात शिक्षाविद् और रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता सोनम वांगचुक 6 जून को शिक्षा मंत्री के इस्तीफे़ की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे."

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन