कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो की 6E6961 उड़ान को ईंधन संबंधी समस्या सामने आई. जिसके कारण वाराणसी में प्राथमिकता के आधार पर उतारा गया. विमान में 166 यात्री सवार थे. इस घटना की जानकारी हवाई अड्डा प्राधिकरण के द्वारा दी गई है.
विमान में सवार थे 166 यात्री
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की कोलकाता-श्रीनगर फ्लाइट ‘6E-6961’ को फ्यूल टैंक में लीक के कारण बुधवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग करनी पड़ी. वाराणसी पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, ‘विमान में सवार सभी 166 यात्रियों और क्रू मेम्बर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया. एयरपोर्ट अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं. स्थिति नियंत्रण में है और एयरपोर्ट पर सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया है.’
टैंक से लीक हो रहा था फ्यूल
वाराणसी पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘गोमती जोन की ओर से जारी सूचना के आधार पर 22 अक्टूबर को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-6961, जो कोलकाता से श्रीनगर जा रही थी, उसमें फ्यूल लीकेज की शिकायत प्राप्त हुई. वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शाम 16:10 बजे विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. विमान में कुल 166 यात्री एवं क्रू मेंबर सवार थे. वैकल्पिक फ्लाइट का इंतजाम होने तक सभी यात्रियों को सकुशल विमान से उतारकर एराइवल एरिया में सुरक्षित बैठाया गया.’
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान बड़ी घटना, केरल में धंसा हेलिपैड
टेक्निकल टीम कर रही विमान की जांच
जानकारी के मुताबिक इंडिगो विमान के पायलट ने स्थिति की जानकारी मिलते ही वाराणसी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और फ्यूल लीक की जानकारी दी. पायलट ने वाराणसी एयरपोर्ट एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. अनुमति मिलते ही विमान शाम 4:10 बजे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया. तकनीकी टीम विमान की जांच और मरम्मत में जुट गई. एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान ठीक होने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना होगा.
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
14 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines