Amul Milk Prices Hikes: अमूल ने अमूल पाउच दूध (सभी वेरिएंट) की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने शुक्रवार सुबह कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गईं हैं।
अमूल के मुताबिक, इस संशोधन के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ए2 भैंस के दूध की कीमत अब 70 रुपये प्रति लीटर होगी।
कंपनी के मुताबिक, अब अमूल ताजा आधा लीटर दूध 27 रुपये का मिलेगा। अमूल गोल्ड यानी फुल क्रीम दूध का आधा किलो का पैकेट अब 33 रुपये का मिलेगा। अमूल गाय के दूध की आधे लीटर के लिए 28 रुपये चुकाने होंगे।
और पढ़िए – प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, याचिकाकर्ता बोले- बैन का फैसला मनमाना
इससे पहले अमूल ने पिछले साल अक्टूबर में गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में अपने फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अगस्त में भी कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
और पढ़िए – 6-8 लोगों से 20 हजार करोड़ मांगकर बची मोदी सरकार… क्यों ममता बनर्जी ने कही इतनी बड़ी बात
कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि ये हैं अच्छे दिन?
कांग्रेस ने कहा कि अमूल दूध 3 रुपए तक महंगा हो गया। पिछले 1 साल में 8 रुपए दाम बढ़ें हैं। 8 फरवरी 2022 को अमूल गोल्ड के दूध के एक लीटर की कीमत 58 रुपए थे जो फरवरी 2023 में बढ़कर 66 रुपए हो गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
7 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
11 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines