Amul Milk Prices Hikes: अमूल पाउच दूध की कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपये बढ़ोतरी, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

Amul Milk Prices Hikes

अमूल दूध हुआ महंगा। (File Photo)

Amul Milk Prices Hikes: अमूल ने अमूल पाउच दूध (सभी वेरिएंट) की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने शुक्रवार सुबह कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गईं हैं।

विज्ञापन

अमूल के मुताबिक, इस संशोधन के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ए2 भैंस के दूध की कीमत अब 70 रुपये प्रति लीटर होगी।

विज्ञापन

कंपनी के मुताबिक, अब अमूल ताजा आधा लीटर दूध 27 रुपये का मिलेगा। अमूल गोल्ड यानी फुल क्रीम दूध का आधा किलो का पैकेट अब 33 रुपये का मिलेगा। अमूल गाय के दूध की आधे लीटर के लिए 28 रुपये चुकाने होंगे।

विज्ञापन

इससे पहले अमूल ने पिछले साल अक्टूबर में गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में अपने फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अगस्त में भी कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि ये हैं अच्छे दिन?

कांग्रेस ने कहा कि अमूल दूध 3 रुपए तक महंगा हो गया। पिछले 1 साल में 8 रुपए दाम बढ़ें हैं। 8 फरवरी 2022 को अमूल गोल्ड के दूध के एक लीटर की कीमत 58 रुपए थे जो फरवरी 2023 में बढ़कर 66 रुपए हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ