अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 60 स्टेशनों को डेवलप करने का फैसला किया है। इनमें अकेले असम राज्य के 50 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। ANI की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के CPRO कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना पूरे देश में स्टेशनों को रिडेवलप करने के लिए बनाई गई है। इस परियोजना के तहत ही पूर्वोत्तर इलाके के 60 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। कुछ स्टेशनों पर काम शुरू भी हो चुका है। धीरे-धीरे योजना के तहत सभी स्टेशनों को कवर किया जाएगा।
यात्री सुविधाओं में होगा इजाफा
इन स्टेशनों में नारेंगी, हैबोरगांव, चापरमुख और जगीरोड के अलावा दूसरे शामिल हैं। योजना के तहत स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। कुछ नई चीजें इंस्टॉल की जा रही हैं, जैसे लिफ्ट और एस्केलेटर। इसके अलावा एप्रोच रोड डेवलप करने, एंट्री और एग्जिट के लिए हाईटेक दरवाजे, पार्किंग सुविधाएं, दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर्स की व्यवस्था आदि सुविधाओं को रेलवे स्टेशनों पर प्रदान किया जाए। किशोर शर्मा ने बताया कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के GM चेतन कुमार श्रीवास्तव ने हाल ही में अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत कुछ स्टेशनों पर चल रहे कामकाज का ब्योरा भी लिया है।
92 रेलवे स्टेशन शॉर्टलिस्ट
नारेंगी स्टेशन के लिए 30.95 करोड़, जगीरोड के लिए 31.18 करोड़, चपरमुख के लिए 31.87 करोड़ और हैबरगांव के लिए 14.94 करोड़ रुपये का फंड अलॉट किया गया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 92 स्टेशनों को ABSS के तहत डेवलप करने के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। योजना का उद्देश्य इन स्टेशनों को आधुनिक, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाना है, ताकि यात्रियों को शानदार सुविधाएं मिले। ABSS स्टेशन को सुंदर बनाने और बेहतर वेटिंग रूम, लाइटिंग, स्वच्छ शौचालयों को बनाने के लिए काम कर रहा है। वहीं, रेल मंत्रालय ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन को आईटी हब और विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने को लेकर भी काम शुरू कर दिया है। इस योजना को भी जल्द पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:एक लड़की को चुनना मुश्किल…दोनों से की शादी, मिलिए तेलंगाना के ‘अरमान मलिक’ से
यह भी पढ़ें:10 साल में जन औषधि केंद्रों ने 30 हजार करोड़ बचाए, 10 हजार नए केंद्र खोलेगी सरकार; ये है योजना
संबंधित खबरें
बेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
40 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
3 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
4 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
4 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
4 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
5 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
5 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines