हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमिताभ बच्चन का दर्द छलका, पहलगाम आतंकी हमले पर तोड़ी चुप्पी, X पर लिखी इमोशनल पोस्ट वायरल

Amitabh Bachchan Post: पहलगाम आतंकी हमले पर अमिताभ बच्चने ने एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने कविता के जरिए पहलगाम पीड़िताओं का दर्द बयां किया। भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan ने पहलगाम आतंकी हमले पर एक पोस्ट लिखी है, जो वायरल हो रही है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आखिरकार पहलगाम आतंकी हमले, भारत पाकिस्तान तनाव, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी तोड़ ही दी। पहलगाम आतंकी हमले के 22वें दिन अमिताभ बच्चन ने अपने X हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने अपने पिता दिवंगत हरिवंश राय बच्चन की लिखी पंक्तियां लिखते हुए पहलगाम की पीड़िताओं का दर्द बयां किया। ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना की तारीफ की उनकी पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अमिताभ बच्चन ने किन शब्दों में अपने मन की टीस, दिल का दर्द और व्यथा बयां की है, आइए जानते हैं…

 

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में यह लिखा

छुट्टियां मानते हुए, उस राक्षस ने, निर्दोष पति पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद , उसे जब गोली मारने लगा, तो पत्नी ने, घुटने पे गिर कर, रो रो अनुरोध करने के बाद भी, की उसके पति को न मारो ; उसके पति को उस बुज़दिल राक्षस ने, बेहद बेरहमी से , गोली मार कर, पत्नी को विधवा बना दिया !!
जब पत्नी ने कहा “मुझे भी मार दो” !!
तो राक्षस ने कहा “ नहीं !
तू जाके, ” …. ” को बता “ !

विज्ञापन

बेटी की, मनःस्थिति पर, पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आयी :
मानो, वो बेटी ” …. “ के पास गई, और कहा :

“ है चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया “ .. (बाबूजी की पंक्ति)

विज्ञापन

तो “ …. “ ने
दे दिया सिंदूर !!!
OPERATION SINDOOR !!!

जय हिन्द
जय हिन्द की सेना
तू ना थमें गा कभी ; तू न मुड़ेगा कभी ; तू न झुकेगा कभी
कर शपथ , कर शपथ, कर शपथ !
अग्निपथ! अग्निपथ ! अग्निपथ !!!

विज्ञापन

 

22 अप्रैल को भी लिखी थी पोस्ट

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले वाले दिन भी एक पोस्ट लिखी थी। इसके बाद उन्होंने न कोई पोस्ट लिखी और न ही कोई ब्लॉग किया। 22 अप्रैल को अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि साइलेंट X क्रोमोसोम… मस्तिष्क का निर्णय कर रहा है। ब्लॉग में उन्होंने लिखा था कि काम सभी बीमारियों का इलाज है। इसके बाद आज 11 गई की सुबह पोस्ट लिखकर अपने दिल की बात फैंस से शेयर की है। पोस्ट में लिखे शब्दों को पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले कई दिन से भारत में जो चल रहा है, उसे लेकर वे काफी दुखी हैं। पहलगाम आतंकी हमले की पीड़िताओं का दर्द देख व्यथित हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola