Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह आज कर्नाटक में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ और बेलागवी में पार्टी की ओर से आयोजित एक रोड शो में भाग लेंगे। इसके अलावा अमित शाह बेलगावी जिले के कित्तूर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
और पढ़िए – कमल हसन की राजनीतिक पार्टी की वेबसाइट हैक, कांग्रेस में विलय की खबर हुई पोस्ट
अप्रैल के मध्य या मई की शुरुआत में विधानसभा चुनाव की संभावना
बता दें कि कर्नाटक में इस साल अप्रैल के मध्य या मई की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। गृह मंत्री शनिवार को धारवाड़ के कुंडगोल क्षेत्र में ब्रह्म देवरा मंदिर के पास रोड शो में भाग लेंगे। इसके बाद वे जनसभा में भी भाग लेंगे। कहा जा रहा है कि दोनों कार्यक्रम शनिवार शाम को आयोजित किए जाएंगे।
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री राज्य के हुबली शहर के केएलई प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सुबह 10.30 बजे बीवी भूमराड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्लेटिनम जयंती समारोह में भाग लेंगे। मंत्री कर्नाटक के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित शहर धारवाड़ में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) में दोपहर के आसपास राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (कर्नाटक परिसर) की आधारशिला भी रखेंगे।
और पढ़िए – उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ बोले- ‘सनातन’ हमारा राष्ट्रीय धर्म; कांग्रेस नेता ने कहा- मतलब…
शाह धारवाड़ के कुंडगोल में शंबुलिंगेश्वर मंदिर में भी पूजा करेंगे और शनिवार दोपहर क्षेत्र में श्री बसवन्ना देवरा मठ जाएंगे। गृह मंत्री की कर्नाटक यात्रा का आयोजन ऐसे समय में किया गया है जब इस साल यहां छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा सहित आठ अन्य राज्यों के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। इन विधानसभा चुनावों को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल बताया जा रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
2 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
3 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
4 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
4 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
5 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
5 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
6 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
6 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
6 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines