Amit Shah statement on Congress: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्यसभा में देश के संविधान पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सदन में देश के 75 साल के गौरवमयी इतिहास पर बात हुई। लेकिन कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर समेत अन्य तथ्यों को तोड़-मरोड़ को पेश किया, जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। मैं हमेशा से अंबेडकर के रास्ते पर चला हूं, कांग्रेस ने हमेशा उनका अपमान किया।
दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बातें कहीं। वे राज्यसभा में मंगलवार को बाबा साहेब अंबेडकर पर अपने बयान के बाद हुए राजनीतिक बयानबाजी पर अपना पक्ष रख रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर को हमेशा हाशिया पर रखा। कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर को ‘भारत रत्न’ देने से रोका था।
कांग्रेस संविधान और आरक्षण विरोधी है
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर पर मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करके देश में बीजेपी के प्रति भ्रांति फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वह राज्यसभा में दिए उनके बयान को पूरा दिखाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण विरोधी है, कांग्रेस संविधान विरोधी है और उसने हमेशा वीर सावरकर का अपमान किया है।
कांग्रेस सत्ता में आने का करे 15 साल इंतजार
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा इस्तीफा देने की मांग पर गृह मंत्री ने कहा कि उन्हें दुख है कि खरगे जैसे वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के दबाव में इस झूठ में शामिल हुए। आगे उन्होंने कहा कि खरगे और उनकी पार्टी को अभी सत्ता में आने के लिए 15 साल का और इंतजार करना होगा, उनकी ये मंशा अभी तो पूरी होने वाली नहीं है। कांग्रेस को जनता जान गई है, जनता बार-बार एक ही तरह के झूठ और भ्रम मानती नहीं है।
मेरे बयान का समर्थन कर पीएम मोदी ने दिया सत्य का साथ
पीएम मोदी के अपने समर्थन में आने के बाद विपक्ष के उठाए सवालों पर गृहमंत्री ने कहा कि ये विपक्षी पार्टियों की भ्रांति है, पीएम मोदी सत्य के लिए बोले हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल द्वारा उनके बयान पर सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि चालू मेरे कारण ही सही केजरीवाल को बाबा साहेब अंबेडकर का ध्यान तो आया, इसके लिए मैं आनंद में हूं।
ये भी पढ़ें: अमित शाह पर आंबेडकर के अपमान का आरोप, बचाव में उतरे PM मोदी; विपक्ष को दी ये नसीहत
संबंधित खबरें
'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरें?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
9 mins agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
1 hr agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
1 hr ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
2 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
2 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
3 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines