'गृह मंत्री अमित शाह दें 'राजीनामा', 'पीएम मोदी बताएं उन्हें बाबा साहेब पर श्रद्धा...', बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

Mallikarjun Kharge Statement on Amit Shah: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गृह मंत्री के बयान से करोड़ों देशवासी आहात हुए हैं, ऐसे में उन्हें कैबिनेट में रहने का अधिकार नहीं है।

Amit Shah, Mallikarjun Kharge, Narendra Modi, Baba Saheb Ambedkar Statement, Congress BJP

Mallikarjun Kharge

विज्ञापन

Mallikarjun Kharge Statement on Amit Shah: राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर राजनीतिक उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार शाम कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया में बयान दिया कि बाबा साहेब अंबेडकर पूरे देश के लिए पूज्यनीय हैं। लेकिन अमित शाह ने संसद में उनका अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के शर्मनाक बयान के बाद उन्हें अब तक इस्तीफा दे देना चाहिए था। वहीं, खरगे ने गृह मंत्री के समर्थन में पीएम मोदी के पोस्ट पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के बयान से करोड़ों देशवासी आहात हुए हैं, ऐसे में उन्हें कैबिनेट में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने राज्यसभा में संविधान का अपमान किया है। अगर बीजेपी या पीएम मोदी में बाबा साहेब अंबेडकर के लिए थोड़ा सा भी सम्मान है तो तुरंत अमित शाह को कैबिनेट से हटाया जाए।

विज्ञापन

अमित शाह ने ये दिया था बयान 

बता दें अमित शाह ने राज्य सभा में कहा था कि अंबेडकर, अंबेडकर कहना तो अब एक फैशन हो गया है, इतना भगवान का नाम लेते तो सात जन्मों के लिए स्वर्ग मिल जाता, जिसके बाद कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने इस पर अपनी आपत्ति जताई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बीजेपी के लोग संविधान को नहीं मानते हैं। बीजेपी स्वर्ग और नरक की बात करती है, मनुस्मृति की बात करती है। लेकिन उसमें ही लिखा है कि स्वर्ग क्या है? उनका कहना था कि यही मानसिकता पीएम मोदी और उनके कैबिनेट मंत्री की भी है।

विज्ञापन

अमित शाह को कैबिनेट से बाहर करें पीएम मोदी

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यदि कोई बाबा साहेब के बारे में गलत बोलता है तो उसे कैबिनेट से निकाल देना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह का ‘राजीनामा’ देना चाहिए और पीएम मोदी को बाबा साहेब अंबडेकर के बारे में श्रद्धा है तो वे उन्हें आज रात 12 बजे तक कैबिनेट से निकाल दें। उनका कहना था कि देश की जनता बाबा साहेब के अपमान पर चुप बैठने वाली नहीं है। बता दें ‘राजीनामा’ किसी पद या नौकरी से इस्तीफा देने का औपचारिक दस्तावेज होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ