'पाकिस्तान को दिया मुंह तोड़ जवाब', आतंकवाद पर राज्यसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री ने कहा कि सरकार टेक्नोलॉजी की मदद से नक्सलवाद से जंग कर रही है। नक्सलवाद को खत्म करना ही हमारा मकसद है। 31 मार्च 2025 तक देश में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे।

अमित शाह (2)

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा कि हमने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। हमने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म किया। जबकि हमसे पहले की सरकारें आतंकी हमलों पर हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती थीं। अब आतंकी जहां मरते हैं वहीं दफ्न होते हैं। पहले आतंकवादियों के जुलूस निकाले जाते थे।

विज्ञापन

2025 में कश्मीर में एक भी हड़ताल नहीं हुई है

गृहमंत्री ने कहा कि कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं अब बंद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि 370 हटने के बाद घाटी में आतंकी घटनाओं में कमी आई है। कश्मीर में बंद पड़े सिनेमाघरों को फिर से खोला गया। 2025 में कश्मीर में एक भी हड़ताल नहीं हुई है।

विज्ञापन

सरकार टेक्नोलॉजी की मदद से नक्सलवाद से जंग लड़ रही है

गृह मंत्री ने कहा कि अब कश्मीर में जनप्रतिनिधि चुनकर बनते हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक नेता को दूर से आतंकी दिखा था…उन्होंने कहा कि नजर में आतंकी है तो सपने में भी आतंकी दिखेगा। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार टेक्नोलॉजी की मदद से नक्सलवाद से जंग कर रही है। नक्सलवाद को खत्म करना ही हमारा मकसद है।

विज्ञापन

नक्सलवाद राजनीतिक समस्या नहीं

गृह मंत्री ने आगे कहा कि हम नक्सलवाद को राजनीतिक समस्या नहीं मानते हैं। जहां सूर्य की रोशनी भी नहीं पहुंचती वहां देश के जवान तैनात किए गए हैं। 31 मार्च 2025 तक देश में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे। नक्सलवाद को खत्म करना हमारा प्रण है। उन्होंने कहा कि धारा 370 ही कश्मीर में आतंकवाद का प्रमुख कारण था। हम न आतंकवाद को बदर्शत करेंगे न आतंकवादियों को।

विज्ञापन

विज्ञापन

पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान आंदोलन हटाने का फायदा किसे?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: SC ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आंतरिक जांच के दिए आदेश, घर में मिला था बेहिसाब कैश

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ