हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'मोदी जी 75 साल के हो जाएं तो खुश होने की जरूरत नहीं...' केजरीवाल के बयान पर बोले अमित शाह

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के संविधान में ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि 75 साल के होने के बाद पीएम देश का नेतृत्व नहीं करेंगे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए यह बयान दिया।

विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह।

Amit Shah on Arvind Kejriwal Statement: लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की एंट्री हो चुकी है। वे आज शाम दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में रोड शो करेंगे। इससे पहले आज उन्होंने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि वे अगले साल 75 साल के हो जाएंगे इसके बाद वे कुर्सी छोड़ देंगे।

उनके इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और वे आगे भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और पूरे इंडी अलायंस से कहना चाहूंगा कि मोदी जी 75 साल के हो जाएं इससे आपको खुश होने की जरूरत नहीं है। यह बीजेपी के संविधान में कहीं पर भी नहीं लिखा है। मोदी जी अपना अगला कार्यकाल भी पूरा करेंगे। इसमें किसी को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।

केजरीवाल को कानून की समझ नहीं

अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक बात स्पष्ट कर दूं सुप्रीम कोर्ट ने उनको अंतरिम जमानत सिर्फ प्रचार के लिए दी है। उन्होंने कोर्ट के सामने यह याचिका दायर की थी मेरी गिरफ्तारी गलत है जो कि सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना। फिर प्रेयर मोडिफाई की कि मुझे जमानत दी जाए। उसे भी कोर्ट ने खारिज कर दिया। उन्हें 2 तारीख को एजेंसियों के सामने सरेंडर करना होगा। अगर वे इसे क्लीन चिट मानते हैं तो मुझे लगता है कि उन्हें कानून की समझ नहीं है।

हम निश्चित ही 400 के आंकड़े को पार करेंगे- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैं आप सभी को बता दूं तीसरे चरण के मतदान के बाद बीजेपी और उसके सभी साथी 200 सीटों के आंकड़े को पार कर गए हैं। हम निश्चित रूप से चैथे चरण के बाद 400 के आंकड़े की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम तेलंगाना में 10 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं। वहीं आंध्रप्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में पार्टी सबसे बड़ा दल बनकर उभरेगी।

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर के बाद अब चुनाव में PoK की एंट्री, शाह बोले- फिर बनी NDA सरकार तो पाकिस्तान से छीन लेंगे

ये भी पढ़ेंः ‘खूंखार को तो हम घर में पालते हैं…’ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर नवनीत राणा का पलटवार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें