झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. सुरक्षा एजेंसियां लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं. अभी कुछ दिन पहले ही एक करोड़ का इनामी बदमाश मारा गया था. अब एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है और फिर से एक करोड़ का नक्सली मारा गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि बोकारो को नक्सली फ्री घोषित कर दिया है.
गृह मंत्री ने दी जानकारी
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आज झारखंड के हजारीबाग में CRPF की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की जॉइंट टीम को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है. इस अभियान में ₹1 करोड़ का इनामी, कुख्यात नक्सली कमांडर सीसीएम सहदेव सोरेन उर्फ परवेश को ढेर कर दिया गया है. साथ ही, दो अन्य इनामी नक्सलियों- रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गांझू उर्फ रामखेलावन को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया.
उन्होंने आगे लिखा है कि इस ऑपरेशन के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है. जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा.
सीआरपीएफ ने एक बयान में कहा कि एक संयुक्त अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और झारखंड पुलिस ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है और तीन एके-47 राइफलें बरामद की हैं। इस अभियान में मारे गए नक्सलियों में सहदेव सोरेन (केंद्रीय समिति सदस्य और 1 करोड़ रुपये का इनामी), रघुनाथ हेम्ब्रम (विशेष क्षेत्र समिति सदस्य और 25 लाख रुपये का इनामी) और वीरसेन गंझू (क्षेत्रीय समिति सदस्य और 10 लाख रुपये का इनामी) शामिल हैं। यह अभियान सोमवार तड़के करीब 4.20 बजे हजारीबाग के गोरहर इलाके के पंतीत्री जंगल में चलाया गया।
यह भी पढ़ें: बम निरोधक दस्ता कैसे करता है काम? किन उपकरणों से लैस होती टीम, 3 पॉइंट में समझें
इससे पहले 11 सितंबर को भी एक करोड़ के इनामी नक्लसी को मारा गया था. तब अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि नक्सलियों के विरुद्ध हमारे सुरक्षा बलों ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ में CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर ₹1 करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया है। समय रहते बचे-खुचे नक्सली भी आत्मसमर्पण कर दें। आगामी 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है।
संबंधित खबरें
ग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
6 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
2 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
2 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines