बम निरोधक दस्ता कैसे करता है काम? किन उपकरणों से लैस होती टीम, 3 पॉइंट में समझें

Bomb Squad: बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही बम स्क्वायड सबसे अहम भूमिका निभाता है. बम स्क्वायड छिपाए गए बम को डिटेक्ट करके उसे डिफ्यूज करके लोगों की जान बचाता है. भारत समेत लगभग सभी देशों में यह टीम होती है, जो स्पेशल ड्रेस और स्पेशल उपकरणों से लैस होती है.

Bomb Squad | Bomb Threat | Delhi High Court

दिल्ली और मुंबई हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

Bomb Squad Explainer: स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, अस्पताल, पुलिस स्टेशन, हाई कोर्ट, स्टेडियम, एयरपोर्ट आदि को बम से उड़ाने की धमकियां आए दिन मिल रही हैं. इस तरह की धमकियां मिलने के बाद पुलिस के साथ-साथ डॉग और बम स्क्वायड को बुलाया जाता है. बम स्क्वायड की टीम उस कैंपस की बम निरोधक उपकरण से तलाशी लेती है, जिसे उड़ाने की धमकी मिलती है. टीम विशेष उपकरणों की मदद से छिपाए गए बम को डिटेक्ट करने की कोशिश करती है. अगर बम डिटेक्ट हो जाए तो उसे डिफ्यूज भी करती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है बम निरोधक दस्ते का काम?

बता दें कि कोई भी नेशनल, इंटरनेशनल इवेंट हो या VVIP विजिट हो, बम निरोधक दस्ते की टीम सिक्योरिटी का हिस्सा जरूर बनती है. इस टीम का काम बम आदि विस्फोटक पदार्थों को डिटेक्ट करके सुरक्षा प्रदान करना है. सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं, पैकेटों और वाहनों आदि में छिपाए गए बमों और विस्फोटक उपकरणों को डिटेक्ट करके उपकरणों की मदद से उन्हें डिफ्यूज करना है. बम को डिटेक्ट करने के लिए खोजी कुत्तों का इस्तेमाल तक किया जाता है, जो सूंघकर IED समेत किसी भी तरह के विस्फोटक को डिटेक्ट कर लेते हैं.

विज्ञापन

किन उपकरणों का किया जाता इस्तेमाल?

बता दें कि बम निरोधक दस्ता किसी बम या विस्फोटक को डिटेक्ट करने के लिए विशेष प्रकार का सूट पहनते हैं. दूर से बम या विस्फोटक को डिटेक्ट करने के लिए स्टेथोस्कोप, माइन स्वीपर और अन्य डिटेक्टर इस्तेमाल किए जाते हैं. दस्ते के पास बम या विस्फोटक पदार्थों को सूंघने, उनकी आवाज सुनने और उनके प्रकार को समझने में सक्षम उपकरण होते हैं. इतना ही नहीं, बम निरोधक दस्ते की टीम को बम या विस्फोटक पदार्थ को डिटेक्ट करने के साथ-साथ उसे डिफ्यूज करने की ट्रेनिंग भी दी जाती है, जो काफी सख्त और हमेशा चलने वाली प्रक्रिया होती है.

विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते के पास होती ये चीजें?

निश्चित दूरी से चीजों को छूने वाली लंबी-लंबी छड़ें, निश्चित दूरी से तार काटने वाले उपकरण, माइन्स को तलाशने वाले उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक स्टेथोस्कोप, बम सूट और कंबल, सूंघने वाले कुत्ते, टेलीस्कोपिक प्रोडर, जंक्शन डिटेक्टर, मेटल डिटेक्टर, अंडर-व्हीकल सर्च मिरर, इनवर्टेड या एक्सटेंशन मिरर, ड्रैगन लाइट, फाइबर ऑप्टिक स्कोप, हेडलैंप युक्त हेलमेट आदि।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ