Centre To Fence Myanmar Border : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार म्यांमार के साथ सीमा पर बाड़ाबंदी करेगी। यह कदम दोनों देशों के बीच आसान आवाजाही को रोकने के लिए उठाया गया है। शाह का यह ऐलान ऐसे समय में आया है जब बड़ी संख्या में म्यांमार के सैनिक जातीय संघर्ष से बचने के लिए वहां से भागकर भारत आ रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले तीन महीनों में म्यांमार के लगभग 600 सैनिक सीमा पार कर भारत में आए हैं। पश्चिमी म्यांमार में अराकान आर्मी नामक जातीय समूह ने इनके कैंप्स पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद से इन्होंने मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में शरण ले रखी है। सीमा पर बाड़ाबंदी दोनों देशों के बीच फ्री मूवमेंट रेजिमे खत्म कर देगी और इसके लिए वीजा जरूरी हो जाएगा।
क्या है फ्री मूवमेंट रेजिमे
फ्री मूवमेंट रेजिमे (FMR) को साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लागू किया था। इसके तहत दोनों देशों में 16 किलोमीटर तक लोगों को बिना किसी दिक्कत आने-जाने की अनुमति है। इस व्यवस्था के खत्म हो जाने के बाद सीमा पर रहने वाले लोगों को आने-जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ेगी। भारत और म्यांमार करीब 1600 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं।
इस व्यवस्था के तहत लोग बॉर्डर पास दिखाकर सीमा पार कर सकते हैं और दो सप्ताह तक दूसरे देश में रह सकते हैं। इस पास की वैधता एक साल की होती है। म्यांमार की सीमा भारत के चार राज्यों को छूती है। ये राज्य मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश हैं। इसे खत्म करके सरकार अवैध इमिग्रेशन, ड्रग्स पर रोक व नॉर्थ ईस्ट भारत में घुसपैठ पर रोक लगाना चाहती है।
ये भी पढ़ें: भारत से मिली करारी शिकस्त तो बौखला गया पाकिस्तान
ये भी पढ़ें: क्या किम जोंग उन की हरकतों से लगेगी युद्ध की आग?
ये भी पढ़ें: 22 जनवरी को गर्भगृह में PM मोदी क्या भूमिका निभाएंगे?
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
49 mins agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines