हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

छात्रों पर हमले का आदेश किसने दिया, अमित शाह को जवाब देना चाहिए - राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया था.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दे को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया था. साथ ही उन्होंने कांग्रेस की दो और शर्तें भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखीं. राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद थे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, ‘सवाल ये कभी था ही नहीं कि अमित शाह संसद आएं और किसी सामान्य मुद्दे पर भाषण दें. सवाल हमेशा यह ही था कि हमारे युवाओं पर दिल्ली में गोली चलाने का आदेश किसने दिया था. वह गृह मंत्री हैं. छात्रों पर पैलेट गन चलाई गईं, कील लगी लाठियों से बुरी तरह पीटा गया. सवाल यह है कि अमित शाह को यह साफ करना होगा कि क्या उन्होंने यह आदेश दिया था या नहीं. अगर उन्होंने आदेश दिया है तो वह छात्रों पर गोली चलान के दोषी हैं और अगर उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी तो वे नाकाबिल हैं और उन्हें पद जाना होगा.’

यह भी पढ़ें : संसद मार्च में छात्रों के खिलाफ अवैध और असंवैधानिक हिंसा को अधिकृत किसने किया? राहुल गांधी ने पूछा सवाल

विज्ञापन

राहुल गांधी ने दो अन्य शर्तें बताते हुए कहा कि जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए पीएम मोदी को माफी मांगनी होगी. इसके अलावा उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दे भी उठाया.

झारखंड में छात्रों पर बल की निंदा

राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा करते हुए कहा कि वह एवं उनकी पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करती. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘झारखंड के छात्रों के लिए मुझे यही कहना है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हैं. यह मायने नहीं रखता कि यह कहां हो रहा है, हम इसकी निंदा करते हैं. हम इसकी सलाह नहीं देते, हम इसका समर्थन नहीं करते. हमें इसको लेकर कोई असमंजस नहीं है. जब प्रदर्शन शांतिपूर्वक हो रहा है तब हम उसे हिंसा का प्रयोग करने के खिलाफ हैं.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘BJP को खुश ना करें…’, शशि थरूर को राहुल गांधी पर बयान को लेकर केसी वेणुगोपाल की नसीहत

राहुल गांधी से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, सरकार को तीनों मुद्दों छात्रों के खिलाफ, पुलिस की कार्रवाई, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और प्रधानमंत्री की माफी पर जवाब देना चाहिए.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola