Amit Shah Karnataka Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नॉर्थ ईस्ट के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस पर तंज कसा है। शुक्रवार को कर्नाटक दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में क्या हुआ है, ये आपको पता है। कांग्रेस वहां इस कदर हारी है कि दूरबीन से भी उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।
अमित शाह ने कहा कि गुरुवार को ही कर्नाटक से हजारों किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में (त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय) कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस को नागालैंड में 0 सीट, मेघालय में 3 सीट और त्रिपुरा में सिर्फ 4 सीट मिली है।
शाह बोले- पूर्वोत्तर से लेकर गुजरात तक पीएम मोदी का जादू
अमित शाह ने कहा कि कहा जाता था कि पूर्वोत्तर में भाजपा का प्रवेश नहीं हो सकता, वहां दूसरी बार NDA और भाजपा की सरकार बन रही है। मोदी जी का जादू पूर्वोत्तर से लेकर गुजरात, उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक सिर चढ़कर बोलता है।
और पढ़िए –सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक में विजय संकल्प रथ यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के विजय के संकल्प का प्रतीक नहीं है, बल्कि गरीब जनता के विजय के लिए और गरीब लोगों के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है।
कांग्रेस और AAP पर अमित शाह ने साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। ये नारे लगा रहे हैं ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’, आम आदमी पार्टी वाले कह रहे हैं ‘मोदी तुम मर जाओ’। अमित शाह ने कहा कि ऐसा कहने से ईश्वर आपकी नहीं सुनेगा, क्योंकि देश की 130 करोड़ जनता मोदी जी की लंबी आयु के लिए प्रार्थना कर रही है।
अमित शाह ने कहा कि जेडीएस और कांग्रेस दोनों परिवारवादी पार्टियां हैं, ये कभी कर्नाटक का कल्याण नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया ने दिल्ली में रहने वाले एक ‘परिवार’ के लिए एटीएम बनने के अलावा कुछ नहीं किया। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि ऐसे लोगों को कभी कोई मौका न दें और कभी भी अपने आप को जोखिम में न डालें।
अमित शाह बोले- जेडीएस और कांग्रेस दोनों ‘पारिवारिक दल’ हैं
अमित शाह ने कहा कि जेडीएस और कांग्रेस, दोनों ‘पारिवारिक दल’ हैं। वे कभी भी लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकते। इनका झुकाव सिर्फ अपने स्वार्थी उद्देश्यों को पूरा करने की ओर होता है। केंद्रीय गृह मंत्री ने ये भी कहा कि इंदिरा गांधी ने निजलिंग गप्पा को अपमानित किया। राजीव गांधी ने कद्दावर नेता वीरेंद्र पाटिल जी को एयरपोर्ट पर अपमानित किया। पार्टी के नेताओं का अपमान करने वाली कांग्रेस कर्नाटक का सम्मान कैसे करेगी?
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का PFI बैन एक अच्छा फैसला था। और हमारी डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से काम करती रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस और जेडीएस ने कभी भी कर्नाटक में विकास सुनिश्चित नहीं किया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
3 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
5 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
8 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
9 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines