हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बाढ़ और हीटवेव को लेकर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग, दिया 'जीरो कैजुअल्टी' का मंत्र

Amit Shah high level meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने देश में संभावित बाढ़ और हीट वेव से निपटने की तैयारियों को लेकर नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मंत्रालयों, एजेंसियों और राज्यों के समन्वय की समीक्षा की गई. पढ़ें नई दिल्ली से प्रशांत देव की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Credit: Social Media

Amit Shah high level meeting: देश में बदलते मौसम के मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों को देखते हुए केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक हाई-लेवल बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मंत्रालयों, एजेंसियों और राज्यों के समन्वय की समीक्षा की गई. अमित शाह ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि हमारा लक्ष्य ‘जीरो कैजुअल्टी’ होना चाहिए, यानी आपदा चाहे जो भी हो, एक भी जान नहीं जानी चाहिए.

राज्यों में बनेगी स्पेशल टीमें

बैठक में गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि देश के हर राज्य में Flood Crisis Management Teams (FCMT) का गठन कर उन्हें सक्रिय किया जाए, ताकि बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान त्वरित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जारी दिशानिर्देशों का राज्य, जिला और नगरपालिका स्तर पर प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

खतरनाक झीलों पर पैनी नजर

National Disaster Management Authority के सहयोग से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की जोखिम भरी झीलों के लिए विकसित की जा रही पूर्व चेतावनी प्रणाली को और विस्तार देने के निर्देश भी दिए गए. अमित शाह ने कहा कि अभी 30 झीलों के लिए बनाई जा रही योजना में कम से कम 60 संवेदनशील झीलों को शामिल किया जाए.

विज्ञापन

7 दिन पहले मिलेगी सटीक चेतावनी

आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर चर्चा करते हुए बताया गया कि अब IMD (मौसम विभाग) और केंद्रीय जल आयोग वर्षा और बाढ़ का पूर्वानुमान 3 दिन के बजाय 7 दिन पहले ही दे सकेंगे. इससे प्रशासन को तैयारी के लिए ज्यादा समय मिलेगा. हीटवेव को लेकर शाह ने चिंता जताई कि इसका असर खेती पर कम से कम हो, इसके लिए वैज्ञानिक तरीके से काम करना होगा.

एकजुट होकर लड़ने की जरूरत

गृह मंत्री ने ‘Whole of Government’ और ‘Whole of Society’ का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए अलग-अलग ऐप बनाने के बजाय मौजूदा सिस्टम को ही मजबूत किया जाए. साथ ही, CAMPA Fund का सही इस्तेमाल कर पर्यावरण को बचाने और जल संरक्षण के लिए चेक डैम और नदी परियोजनाओं पर ध्यान देने को कहा गया. इस बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल समेत NDMA, NDRF और मौसम विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने भविष्य की चुनौतियों से निपटने का पूरा रोडमैप पेश किया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola