Video: संसद में भड़के अमित शाह, TMC सांसद को दी यह नसीहत, कहा-आपकी उम्र के लिए यह ठीक नहीं

Nagaland, Mon, Pawan Kheda, Rahul Gandhi, Congress, BJP

केंद्रीय मंत्री अमित शाह

विज्ञापन

नई दिल्ली: संसद में बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह को गुस्सा आ गया। वह TMC सांसद सौगत राय पर भड़क गए। दरअसल, जब अमित शाह बोल रहे थे तो टीएमसी सांसद बीच-बीच में कुछ कहने लगे। इस बात पर गुस्साए अमित शाह ने उनसे कहा, बीच में टोका-टाकी करना ठीक नहीं है।

Advertisment

आगे अमित शाह ने कहा कि यह आपकी उम्र के लिए भी ठीक नहीं है और ना ही आपकी सीनियोरिटी के लिए। अगर आपको बोलना है तो मैं बैठ जाता हूं। 10 मिनट आप बोल लिजिए। विषय की गंभीरता को समझिए। बता दें अमित शाह संसद में ड्रग्स मुद्दे पर बोल रहे थे। इसके बाद जब टीएमसी सांसद चुप हुए तो थोड़ा मुस्कराते हुए अमित शाह ने कहा कई बार बड़ों को भी समझाना पड़ता है।

बता दें लोकसभा में शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दौरान बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह ड्रग्स के मुद्दे पर बोल रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन कहा कि हमे ड्रग्स ले रहे शख्स के प्रति सहानुभूति दिखानी होगी और जो ये ड्रग्स बेच रहा है, जो इसके नेटवर्क को मजबूत करने का काम कर रहा है, उसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेना होगा।

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ