US Speaks On Arvind Kejriwal Arrest And Frozen Accounts Of Congress : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जब कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया था तो अमेरिकी डिप्लोमैट ने इस पर टिप्पणी की थी। इसे लेकर भारत ने उन्हें पेश होने के लिए कहा था। इसके बाद अब अमेरिका ने कांग्रेस पार्टी के फ्रीज बैंक अकाउंट्स पर टिप्पणी की है। बता दें कि भारत में इस साल लोकसभा चुनाव हैं तो अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव। उसके खुद के नेता भ्रष्टाचार के मामले का सामना कर रहे हैं।
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बयान को लेकर भारत सरकार ने दिल्ली में अमेरिकी मिशन की कार्यवाहक डिप्टी चीफ ग्लोरिया बेरबेना को पेश होने के लिए कहा था। इसे लेकर अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम इन घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान मिलर ने भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के फ्रीज बैंक अकाउंट्स को लेकर भी टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका यह चाहता है कि इस तरह के मामलों में सही, पारदर्शी और समय से कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए।
कांग्रेस को लेकर क्या बोला अमेरिका
बुधवार को हुई मैथ्यू मिलर की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के फ्रीज बैंक अकाउंट्स का सवाल भी उठा। इस पर उन्होंने कहा कि हमें इस मामले की जानकारी है। कांग्रेस ने यह आरोप लगाया है कि उसके बैंक अकाउंट्स इस तरह से फ्रीज किए हए हैं कि आने वाले चुनाव में उसको कैंपेन चलाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मिलर ने आगे कहा कि अमेरिका इस तरह के हर मामले में उचित, पारदर्शी और समय से पूरी होने वाली कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए।
मिलर ने कहा कि मैं कोई डिप्लोमैटिक बात नहीं कहूंगा लेकिन जो हमने सार्वजनिक रूप से कहा है हम उसपर टिके हुए हैं। हमें नहीं लगता कि किसी को इस पर आपत्ति करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को कहा था वह अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की रिपोर्ट्स की मॉनिटरिंग कर रहा है। इसे लेकर उसने भारत सरकार से अरविंद केजरीवाल के मामले में सही और समय से कानूनी प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा था। भारत ने इस पर सख्त आपत्ति जताई थी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट से केजरीवाल को फिलहाल राहत नहीं
ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल की ईडी कस्टडी में बिगड़ी तबीयत
ये भी पढ़ें: केजरीवाल के लिए जेल से सरकार चलाना आसान नहीं
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
8 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
31 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
51 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
6 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines