हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Amazon के कर्मचारी की शादी में मौत, दूल्हा-दुल्हन को तोहफा देते समय अचानक आया हार्ट अटैक

Death Due to Heart Attack: अमेजन के कर्मचारी को दोस्त की शादी में जयमाला के दौरान दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटनाक्रम से शादी की खुशियां एक झटके में मातम में बदल गई, वहीं इस घटना का वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन और दोस्तों के साथ मरने वाला युवक।

Amazon Employee Died Due to Heart Attack: आंध्र प्रदेश में अमेजन के एक कर्मचारी को शादी समारोह के दौरान दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मरने से पहले युवक मंच पर नविववाहित जोड़े को उपहार देते हुए देखा जा सकता है। वह दोस्तों और मेहमानों से घिरा हुआ है, लेकिन अचानक बेहोश होकर गिरने लगता है। लोग उसे संभालते हैं और नीचे लिटा देते हैं। आनन फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन प्राथमिक जांच में ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले की घटना है और इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को मंच पर तोहफा देते हुए बेहोश होते हुए देखा जा सकता है।

 

मंच पर ही बेहोश होकर गिरने लगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन कंपनी में काम करने वाला युवक वामसी बेंगलुरु में अपने दोस्त की शादी में गया था। कुरनूल जिले के पेनुमादा गांव में शादी समारोह था, जिसमें उसके कई दोस्त और कंपनी स्टाफ भी आए थे। जयमाला के समय मंच पर जब वामसी दूल्हा-दुल्हन को तोहफा देने लगा तो उसके दोस्त भी स्टेज पर चढ़ गए। उन्होंने दूल्हे को तोहफा खोलने को कहा। जैसे ही वह तोहफा खोलने लगा, वामसी बाईं ओर झुक गया। यह देखकर उसके दोस्तों ने उसे संभाल लिया। वामसी बेहोश हो गया तो उसे तुरंत नीचे लिटाया गया। प्राथमिक उपचार देने पर भी उसे होश नहीं आया तो तुरंत वामसी को डोन सिटी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हृदयाघात के कारण उसकी मौत होने की पुष्टि की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:स्कूल की रसोई में नॉन-वेज और शराब की बोतलें; टीचरों की मस्ती की पाठशाला देखकर हो जाएंगे शर्मसार

एक स्कूल टीचर की भी हुई थी मौत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई सेंट्रल स्थित वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि गुप्ता कहते हैं कि जिम, मधुमेह, गतिहीन जीवन शैली, वायु प्रदूषण, तनाव, भारी व्यायाम और स्टेरॉयड के कारण युवाओं को दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में तमिलनाडु के सुंदरपुर में भी पंचायत यूनियन मिडिल स्कूल में पढ़ाते समय 49 वर्षीय एक शिक्षक की हृदयाघात से मृत्यु हो गई थी। सरकारी स्कूल के शिक्षक एंटनी गेराल्ड को चौथी कक्षा के छात्रों को पढ़ाते समय अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ, जिसके कारण वह बैठ गए और गिर पड़े। उन्हें स्कूल स्टाफ ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Whatsapp के 17000 अकाउंट ब्लॉक! जानें भारत सरकार ने क्यों लिया फैसला?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola