अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं। श्रद्धालुओं को यात्रा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है। रजिस्ट्रेशन के बाद, यात्रा परमिट प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी अनिवार्य होगा। यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। इस पावन तीर्थ यात्रा में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है, क्योंकि इसके बिना आपकी यात्रा शुरू नहीं हो सकती है। रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है। जानिए ऑफलाइन आवेदन के लिए किन बैंकों से फॉर्म ले सकते हैं?
श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
15 अप्रैल यानी आज से अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर की 20 बैंक शाखाओं में ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन के नियमों को लेकर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने बताया, ’13 साल से लेकर 70 साल तक के लोग इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करने पहुंचे यात्रियों में बम बम भोले की जयकारे लगाए। इसके लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। एक-एक घंटे से यात्री अपना रजिस्ट्रेशन करवाने का इंतजार कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए हम रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे हैं, जिसके लिए हम काफी ज्यादा उत्साहित हैं, क्योंकि इस बार बोले बाबा ने हमें बुलाया है।
ये भी पढ़ें: कटरा से श्रीनगर 3 घंटे में, 36 सुरंगों से होकर गुजरेगी वंदे भारत; जान लें रूट की खासियत
किन बैंकों में मिलेंगे फॉर्म?
जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते हैं, उनके लिए बैंकों में फॉर्म भी दिए जा रहे हैं। जहां से लोग फॉर्म ले सकते हैं उनमें पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक, यस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं का नाम शामिल है। फॉर्म में मांगी गई जानकारियां भरने के बाद उसको जमा कर दें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए SASB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां पर टॉप मेनू में ऑनलाइन सर्विस के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद यात्रा परमिट रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा। इसके बाद कुछ शर्तों के लिए आपकी परमिशन मांगी जाएगी। फिर रजिस्टर पर क्लिक करें, जिसके बाद नाम, यात्रा की तारीख, मोबाइल नंबर, आधार नंबर मांगा जाएगा। सभी जानकारी भरने के बाद फोटो के साथ स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (CHD) की कॉपी सबमिट कर दें। आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जिसका वेरिफिकेशन करने के कुछ देर बाद पेमेंट का लिंक आ जाएगा। फीस जमा करने के बाद यात्रा परमिट आपको मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें: UDAN योजना का हवाई सफर पर कैसा असर? अगले 5 सालों में 80 फीसदी बढ़ेगी यात्रियों की संख्या
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
30 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
3 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines