केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरनाथ यात्रा पर ताजा अपडेट दिया है। शुक्रवार को उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बावजूद अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से चलेगी। दरअसल, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद यात्रा के आयोजन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। इन सभी शंकाओं को दूर करते हुए पीयूष गोयल ने ताजा अपडेट दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कश्मीर को विकास के पथ पर आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है।
यात्रा पर कोई असर नहीं
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए हर साल लाखों लोग को आवेदन करते हैं। 15 अप्रैल से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसी बीच पहलगाम में आतंकी हमले के बाद यात्रा को लेकर लोगों का उत्साह थोड़ा कम हो हुआ है। इसके बाद पीयूष गोयल ने शुक्रवार को आश्वासन देते हुए कहा कि 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा पहलगाम आतंकवादी हमले के बावजूद भी सुचारू रूप से चलेगी।
ये भी पढ़ें: बाढ़ या सूखा? सिंधु जल संधि खत्म होने से पाकिस्तान को नुकसान, भारत का बड़ा फायदा; 4 पॉइंट में जानें
उन्होंने कहा कि ‘कश्मीर में पर्यटन जल्द ही फिर से शुरू हो जाएगा।’ साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि ‘कोई भी कश्मीर को उसके विकास पथ से नहीं हटा सकता। उन्होंने कहा कि ‘भारत के लोग इतने सक्षम और आश्वस्त हैं कि जल्द ही वहां पर्यटन फिर से शुरू हो जाएगा। अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्वक आयोजित की जाएगी, और कोई भी कश्मीर को उसके विकास पथ से नहीं हटा सकता है।’ उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध रखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। भारत में ऐसा कोई स्थान नहीं होगा, जहां हम आतंकवाद को पनपने देंगे।’
यात्रा की सुरक्षा में होंगे बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद से यात्रा की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर कई कदम उठाए जाएंगे। इसमें ट्रांजिट कैंपों पर कड़ी सुरक्षा होगी, ड्रोन और दूसरे प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस को भी बढ़ाया जा सकता है। यात्रा में सुरक्षा कर्मियों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल को शुरू हो गए। देशभर में पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक की 533 शाखाओं में रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। 3 जुलाई से अनंतनाग जिले में पहलगाम ट्रैक और गंदेरबल जिले में बालटाल से एक साथ शुरू होगी।
ये भी पढ़ें: भारत के ‘आक्रमण’ से घबराया पाकिस्तान, PoK में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही पाक सेना, सामने आईं तस्वीरें
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 hr agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
1 hr agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
2 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
3 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
6 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
6 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
6 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
6 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines