Amarnath Yatra 2024 Registration Update: बाबा अमरनाथ के श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, बाबा बर्फानी के श्रद्धालु कल यानी 15 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगा 19 अगस्त तक चलेगी, जो सिर्फ 50 दिन की होगी।
यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के इच्छुक लोग https://jksasb.nic.in पर लॉगइन करके पंजीकरण करा सकते हैं। मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन संभव है। लोग वेबसाइट और मोबाइल ऐप से बाबा बर्फानी की लाइव आरती में भी शामिल हो सकते हैं, जो यात्रा शुरू होने के बाद रोज सुबह-शाम होगी।
रजिस्ट्रेशन के लिए फॉलो करें ये गाइडलाइन
- यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बैंकों की ब्रांच में कराए जा सकते हैं। इसके लिए बायोमीट्रिक KYC अनिवार्य होगी।
- 13 साल से कम और 70 से ज्यादा उम्र के लोग और गर्भवती महिलाएं यात्रा पर नहीं जा सकेंगी।
- रजिस्ट्रेशन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा।
- 8 अप्रैल 2024 को या उसके बाद गजेटिड चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल सर्टिफिकेट जमा कराएं।
- आधार कार्ड, सरकार की ओर से जारी पहचान पत्र के आधार पर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
- अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस 150 रुपये है।
- मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए अधिकृत चिकित्सीय संस्थानों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- रजिस्टर्ड अमरनाथ यात्री को सफर शुरू करने से पहले बनाए गए सेंटर्स से RFID कार्ड जरूर लें, इसके बिना आगे नहीं जा पाएंगे।
यह भी पढ़ें:Bhandara Niyam: भंडारे का भोजन किन लोगों के लिए शुभ, किन के लिए अशुभ? क्या कहता है नियम
अमरनाथ यात्रियों को इस बार मिलेंगी ये सुविधाएं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमरनाथ यात्रियों के लिए इस बार 5जी नेटवर्क और 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी। 10 मेाबाइल टॉवर लग गए हैं। इस बार यात्रा संकरे रास्तों से नहीं गुजरेगी। पहलगाम और बालदाल से गुफा तक जानी वाली सड़क अब चौड़ी हो गई है।
अमरनाथ गुफा तक जाने वाले दोनों रास्तों पर 100 लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट और बूथ लगाए जाएंगे। इनमें 100 ICU बेड, एक्सरे, कार्डियक मॉनिटरिंग, सोनोग्राफी मशीनें लगेंगी। पवित्र गुफा के नजदीक, शेषनाग और पंचतरणी में भी अस्पताल बनेंगे। बालटाल वाले रूट पर मोटर गाड़ियां दौड़ेंगी।
यह भी पढ़ें:पैसों की कमी से छुटकारा पाने के लिए खरीदें ये 5 चीजें, धीरेंद्र शास्त्री ने बताए मालामाल होने के उपाय!
संबंधित खबरें
'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
49 mins agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
1 hr agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
3 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
4 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
6 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines