23 अगस्त से बंद रहेगी पवित्र अमरनाथ यात्रा, जा रहे हैं तो पहले जान लें वजह

Amarnath Yatra 2023, Amarnath Yatra, Amarnath Yatra News, Amarnath
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: इस वक्त जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2023) चल रही है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि तीर्थयात्रियों की कम संख्या और चल रहे ट्रैक बहाली के काम को देखते हुए अमरनाथ यात्रा 23 अगस्त से बंद रहेगी। इस संबंध में रविवार को जम्मू-कश्मीर सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) की ओर से एक घोषणा की गई है।

62 दिनों तक चलती है यात्रा

डीआईपीआर अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि तीर्थयात्रियों की कम संख्या और ट्रैक बहाली के काम को देखते हुए 62 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 23 अगस्त से अस्थायी रूप से निलंबित रहेगी। डीआईपीआर ने कहा कि इसका समापन 31 अगस्त 2023 को छड़ी मुबारक के कार्यक्रम के साथ होगा।

Advertisment

यात्रा के दो हैं मार्ग

यात्रा दोनों मार्गों- अनंतनाग जिले में पहलगाम ट्रैक और गांदरबल जिले में बालटाल से एक साथ शुरू हुई। डीआईपीआर ने कहा कि इस साल यात्रा में भारी भीड़ देखी गई है। अब तक 4.4 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

मार्ग पर चल रहा है मरम्मत कार्य

श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने सूचित किया है कि तीर्थयात्रियों के प्रवाह में काफी कमी है और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से संवेदनशील हिस्सों पर यात्रा ट्रैक की तत्काल मरम्मत व रखरखाव के कारण गुफा की ओर जाने वाले दोनों ट्रैक पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही कम हो गई है।

विज्ञापन

31 अगस्त को यात्रा का होगा समापन

लिहाजा यात्रा 23 अगस्त, 2023 से दोनों मार्गों से अस्थायी रूप से निलंबित रहेगी। डीआईपीआर की ओर से कहा गया है कि छड़ी मुबारक 31 अगस्त को होगा। इसके बाद अमरनाथ यात्रा 2023 समापन के साथ पारंपरिक तौर पर पहलगाम मार्ग से आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ