---विज्ञापन---

राम मंदिर के फ्रंट लुक की पहली फोटो जारी, अब अगले फ्लोर की तैयारी

Ayodhya Ram Mandir First Look: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के भूतल का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। साथ ही फर्स्ट फ्लोर (पहला तल) के लिए 10 फीट के पिलर तैयार हो गए हैं। मंदिर ट्रस्ट की ओर से निर्माण कार्य का फोटो जारी किया गया है। सीएम […]

---विज्ञापन---

Ayodhya Ram Mandir First Look: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के भूतल का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। साथ ही फर्स्ट फ्लोर (पहला तल) के लिए 10 फीट के पिलर तैयार हो गए हैं। मंदिर ट्रस्ट की ओर से निर्माण कार्य का फोटो जारी किया गया है।

सीएम योगी ने किया था दौरा

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या राम मंदिर में पहुंचे थे। यहां राम लला के दर्शन करने के बाद उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया। मंदिर ट्रस्ट और निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों के साथ परिसर का भ्रमण किया। बता दें कि राम मंदिर निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ट्रस्ट अधिकारियों के दावों पर गौर करें तो जनवरी 2024 में मंदिर का भव्य उद्घाटन किया जाएगा।

---विज्ञापन---

ग्राउंड फ्लोर लगभग तैयार

बताया गया है कि कुछ समय पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंदिर के गर्भगृह का एक वीडियो जारी किया गया था। बताया गया था कि इस गर्भगृह में सिंहासन पर रामलला स्थापित होंगे। बता दें कि राम मंदिर तीन मंजिल का बनेगा, जिसका पहला तल करीब-करीब तैयार हो चुका है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Aug 20, 2023 01:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola