हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जिंदा छोड़ने के लिए फिरौती मांग रहे अलकायदा के आतंकी', अफ्रीकी देश माली में 3 भारतीय किडनैप

Indian Hostaged in Mali: अफ्रीकी देश माली में अलकायदा आतंकियों ने 3 भारतीयों को किडनैप करके बंधक बना लिया है। एक बंधक ओडिशा का निवासी है, जिसके परिजनों ने मोदी सरकार ने मामले में दखल देने और उनके बेटे की जान बचाने की अपील की है।

विज्ञापन
कंपनी पर हमला करके आतंकी तीनों भारतीयों को किडनैप करके ले गए।

Alqaeda Terrorists Hostaged 3 Indians: अफ्रीकी देश माली में नौकरी के लिए गए 3 भारतीयों को अलकायदा के आतंकियों ने बंधक बना लिया है और उन्हें जिंदा छोड़ने के बाद आतंकी फिरौती मांग रहे हैं। बंधक बनाए गए लोगों में एक युवक ओडिशा के गंजाम जिले के हिंजिलीकिट्टू थाना के तहत आने वाले समरझोला गांव का निवासी 28 वर्षीय वेंकटरमण भी शामिल है, जिसके परिजनों को फिरौती को लिए कॉल आया है। एक जुलाई को आतंकियों ने तीनों भारतीयों का अपहरण किया था। वेंकटरमण की मां पी नरसम्मा ने सरकार ने गुहार लगाई है कि उसके बेटे को वापस लाया जाए। उसके बचाने के लिए कदम उठाया जाए। वेंकटरमण के परिवार ने हिंजिलीकिट्टू थाने में बेटे के अपहरण की लिखित शिकायत दे दी है।

यह भी पढ़ें:ट्रंप की सिक्योरिटी में सेंध से हड़कंप मचा, एयरफोर्स के लड़ाकू विमान ने खदेड़ा प्लेन

मुंबई की कंपनी ने किया था हायर

वेंकटरमण के जीजा ने ANI को बताया कि उसके जीजा को मुंबई की प्राइवेट कंपनी ब्लू स्टार ने हायर किया था और उसे माली में डायमंड सीमेंट कंपनी का कर्मचारी नियुक्त किया था, लेकिन वहां वेंकटरमण का आतंकियों ने अपहरण कर लिया है। उसकी 30 जून को आखिरी बार मां से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद अब तक उसका कुछ पता नहीं चला है। फोन नहीं आने और पिक नहीं होने पर कंपनी से संपर्क किया गया तो पता चला कि उसे आतंकी उठाकर ले गए हैं। कंपनी ने 3 जुलाई को अपरहण की सूचना दी। राज्य और केंद्र सरकार से अपील है कि मामला में हस्तक्षेप करके वेंकटरमण की जान बचाई जाए। वेंकटरमण को हायर करने वाली कंपनी ने सूचना लीक न करने को कहा है।श्

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:12 शेरों के 2 अद्भुत वीडियो वायरल, गुजरात में सड़क पर घूमते और बारिश में नहाते दिखे ‘जंगल के राजा’

कंपनी ने परिवार से बोला झूठ

वेंकटरमण के जीजा ने बताया कि उसे हायर करने वाली मुंबई की ब्लू स्टार कंपनी ने पहले बताया कि फैक्ट्री में आग लगने की घटना हुई थी। इस मामले में वेंकटरमण को माली की लोकल पुलिस ने उठाया है, लेकिन परिवार ने दबाव डाला तो उसने अपहरण के बारे में बताया और कहा कि परिवार अपहरण की सूचना को लीक न करे, वरना वेंकट की जान को खतरा हो सकता है। मामला सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय ने अफ्रीकी देश माली के अधिकारियों से मामले में दखल देने और भारतीय बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने को कहा है। विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि माली देश में सैन्य, सरकारी ठिकानों और कंपनियों पर आतंकी हमला हुआ है। कुछ लोगों को आतंकी बंधक बनाकर ले गए हैं, जिनमें 3 भारतीय भी शामिल हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola