Allahabad High Court On Poker-Rummy: रमी और पोकर नाम सुनकर आपके दिमाग में क्या आता है? आमतौर पर लोग इसको एक जुआ की तरह देखते हैं। पिछले दिनों मेसर्स डीएम गेमिंग प्राइवेट लिमिटेड ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक अर्जी दाखिल की थी। इस केस की सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि पोकर (ताश का खेल) और रमी जुआ नहीं, बल्कि एक कौशल का खेल है। कोर्ट की इस टिप्पणी की काफी चर्चा हो रही है।
क्या है पूरा मामला?
मेसर्स डीएम गेमिंग प्राइवेट लिमिटेड ने गेमिंग यूनिट चलाने की अनुमति मांगी थी, जिसको रिजेक्ट कर दिया गया। इसको रिजेक्ट करने की वजह इस गेमों को जुआ मानना था। 24 जनवरी 2024 को आगरा पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सिटी के दफ्तर ने एक आदेश दिया था, जिससे दुखी होकर ही कोर्ट का रुख किया गया। दरअसल, डीसीपी दफ्तर ने इस यूनिट को चलाने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि इन खेलों से शांति और सद्भाव में खलल पड़ सकता है, उन्होंने सिर्फ तर्क के आधार पर इसे जुआ माना।
ये भी पढ़ें… काम की बात! कोर्ट में सबूत के तौर पर क्या WhatsApp Chat या वीडियो है मान्य? जानें Delhi High Court का जवाब
कोर्ट ने इसे कौशल क्यों बताया?
कोर्ट ने इस मामले पर कहा कि इस तरह के मनोरंजक खेलों को सिर्फ जुआ कहकर मान्यता ना देना ठीक नहीं है। इसको मान्यता ना देने के लिए उनके पास ठोस सबूत होने चाहिए। उनके पास ऐसे सुबूत और रिकॉर्ड होने चाहिए जिससे मान्यता ना देने पर विचार किया जाए। इसी के साथ कोर्ट ने कहा कि गेमिंग यूनिट चलाने की इजाजत देने से अधिकारियों को अवैध तरीके से जुआ जैसी गतिविधियों की निगरानी करने से रोका नहीं जा सकता। इसके साथ ही कोर्ट ने इनको जुआ ना मानकर एक कौशल माना है।
क्या हैं पोकर और रमी गेम?
रमी और पोकर जैसे खेल दुनिया भर में ऑनलाइन और ऑफलाइन खेले जाते हैं। ये सबसे फैमस कार्ड गेम हैं। पोकर की बात करें तो ये कैसीनो में ज्यादा खेला जाता है। वहीं, रमी त्योहारों या किसी पारिवारिक समारोह में घरों में काफी खेला जाता है। हालांकि, रमी और पोकर दोनों ही गेम ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किए जाते हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
20 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
34 mins ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines