हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

छात्रों पर दर्ज सभी FIR रद्द, 2873 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ SC ने दिया ताजा केस दर्ज करने का आदेश

छात्रों पर दर्ज सभी FIR रद्द, 2873 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ SC ने दिया ताजा केस दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
छात्रों पर दर्ज सभी FIR रद्द (Photo: X)

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज हुई FIR को रद्द करने का आदेश दिया है. उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को निर्देश दिया है कि आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को तीन महीने के भीतर मुआवजा दिया जाए. नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ प्रदर्शन के मामले में अदालत ने केंद्र और दिल्ली पुलिस को गंभीर आपराधिक बैकग्राउंड वाले 2,873 लोगों के खिलाफ नए सिरे से FIR दर्ज करने की अनुमति दी. नीट प्रदर्शन में शामिल होने वाले छात्रों के खिलाफ देशभर में दर्ज सभी FIR को उच्चतम न्यायालय ने अनुच्छेद 142 के तहत रद्द किया.

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने CJP प्रोटेस्ट को किया याद, कहा- ’20 जुलाई को टूट गया था हौसला’

CJI ने क्या कहा?

CJI सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कहा कि अगर किसी भी राज्यों में इन्हीं मामलों को लेकर और भी FIR दर्ज हैं, तो उनपर आगे की जांच ना की जाए. मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि दिल्ली, महाराष्ट्र, असम, बिहार और पश्चिम बंगाल के आवेदनों में FIR की डिटेल्स हैं. 20 से 25 जुलाई के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में हजारों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली पुलिस ने कुल 13 FIR दर्ज की थीं. सरकार चाहती है कि छात्रों को इन सबमें किसी तरह की हानि ना हो और किसी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होना क्राइम ना माना जाए. केंद्र का कहना है कि FIR पर किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा.

विज्ञापन

CJP ने मार्च ना करने का किया ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर को होने वाले अपने दिल्ली मार्च को वापस लेने का फैसला किया है. संगठन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट को इसकी जानकारी दी गई. सीजेपी के प्रवक्ता और को-कंवीनर सौरव दास ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन और अदालत के मंगलवार को पारित आदेश को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. सुनवाई के दौरान सौरव दास ने अदालत में कहा कि केंद्र से मिले भरोसे, न्यायपालिका की गरिमा और सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश को ध्यान में रखते हुए मार्च का ऐलान वापस लेना सही समझा गया. संगठन ने संकेत दिया कि सरकार के आश्वासन के बाद फिलहाल विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: CJP चुनाव लड़ेगी तो वोट देंगे? C-Voter सर्वे में युवाओं के जवाब ने चौंकाया, सबसे बड़ा मुद्दा क्या?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola