CJP चुनाव लड़ेगी तो वोट देंगे? C-Voter सर्वे में युवाओं के जवाब ने चौंकाया, सबसे बड़ा मुद्दा क्या?

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के बाद चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर सी-वोटर के सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. 43 फीसदी लोगों ने कहा कि सीजेपी को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए बल्कि इसे एक दबाव समूह के तौर पर काम करना चाहिए. वहीं Gen-Z युवाओं ने बेरोजगारी और नौकरी को देश का अहम मुद्दा बताया है.

CJP, Abhijeet Dipke, C Voter Survey, Unemployment in India, Gen Z Issues

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर सी-वोटर के सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े। Photo Credit: X

विज्ञापन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए बड़े छात्र आंदोलन के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) देशभर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है. CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली में एक बार फिर शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है. इसी बीच C-Voter ने युवाओं के मूड और चुनावी मुद्दों को लेकर एक खास सर्वे किया है. सर्वे में पूछा गया कि अगर CJP चुनाव लड़ती है, तो क्या लोग उसे वोट देंगे? इसके जवाब काफी चौंकाने वाले रहे हैं. युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की जिम्मेदारी पर 63 फीसदी लोगों ने केंद्र व राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहराया. 14 फीसदी ने स्कूल-कॉलेजों और 9 फीसदी ने निजी कंपनियों की भूमिका बताई.

वहीं रोजगार के संकट पर 32% ने नौकरियों की कमी, 18% ने कम वेतन, 17% ने डिग्री के अनुसार काम न मिलने और 17% ने सरकारी भर्तियों की धीमी प्रक्रिया को बड़ी वजह बताया.

विज्ञापन

क्या CJP को चुनाव लड़ना चाहिए?

सर्वे के अनुसार, 43 फीसदी लोगों का साफ कहना है कि वे CJP को वोट नहीं देंगे, जबकि 33 फीसदी लोगों ने वोट देने की बात कही. वहीं 39 फीसदी लोगों का मानना है कि CJP को सिर्फ एक ‘दबाव समूह’ बनकर काम करना चाहिए, जबकि 26 फीसदी चाहते हैं कि यह चुनावी मैदान में उतरे. बता दें कि CJP के अभिजीत दीपके पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि संगठन खुद को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत नहीं कराएगा.

Gen-Z के लिए सबसे बड़ा मुद्दा: नौकरी और बेरोजगारी

सर्वे में जब देश की सबसे बड़ी समस्या को लेकर सवाल पूछा गया तो जनता ने रोजगार को शीर्ष पर रखा. 22.7% लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ी समस्या बताया. 18.1% ने महंगाई और 7.3% ने किसानों के संकट को मुख्य मुद्दा माना. खासतौर पर Gen-Z से जब उनके अहम मुद्दों पर राय ली गई तो 53 फीसदी ने सीधे तौर पर ‘नौकरी’ को प्राथमिकता दी. इसके अलावा 22 फीसदी ने शिक्षा, 12 फीसदी ने जीवन-यापन के खर्च और 4 फीसदी ने मानसिक स्वास्थ्य को अहम माना.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क

CJP द्वारा इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च के ऐलान के बाद सुरक्षा एजेंसियां और दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर हैं. लुटियंस दिल्ली और आसपास के संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, CJP ने देशभर के छात्रों और युवाओं से इस मार्च में शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ