Indian Man Arrested in Pakistan : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का एक लड़का पाकिस्तान पहुंच गया है। 30 साल के शख्स की जब गिरफ्तारी हुई तो परिजनों को उसके पाकिस्तान पहुंचने की जानकारी मिली। पाकिस्तान के अधिकारी शख्स के अवैध रूप से पाकिस्तान में दाखिल होने की जांच कर रहे हैं। वहीं जब अलीगढ़ में रह रहे परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए क्योंकि ये शख्स दिल्ली में नौकरी करने के दौरान लापता हुआ था।
शख्स की पहचान अलीगढ़ के नगला खटकरी गांव निवासी बादल बाबू के रूप में हुई है। इंडिया टुडे के अनुसार, पाकिस्तान के अधिकारियों की पूछताछ में बादल बाबू ने कहा है कि उसने सोशल मीडिया पर महिला के साथ रोमांटिक संबंध बनाए थे और उससे मिलने के लिए वह बिना वैध वीजा या दस्तावेजों के ही पाकिस्तान में प्रवेश कर गया था।
बताया गया कि बाबू को 27 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था क्योंकि उसने पास पाकिस्तान जाने का कोई डॉक्यूमेंट नहीं था। उस पर पाकिस्तान के विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 13 और 14 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद में बाबू को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसे 10 जनवरी 2025 को फिर से पेश होना है।
वहीं जब इसकी जानकारी यूपी के अलीगढ़ में रहने वाले बाबू के परिजनों को मिली तो वह अवाक रह गए। मां गायत्री देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मदद की गुहार लगाई और कहा है कि मेरे बेटे को पाकिस्तान से मुक्त कराकर सकुशल वापस लाया जाए। इसके साथ ही पिता कृपाल सिंह वकीलों के जरिए पत्र तैयार करवाकर डीएम,एसपी और सांसद से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कौन है रायबरेली की मंकी रानी? बर्तन धोने से लेकर रोटी सेंकने तक; करती है घर के सारे काम
बादल बाबू के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि दिवाली से 20 दिन पहले वह घर आया था। 30 नवंबर को वीडियो कॉल के जरिए उससे आखिरी बार बात हुई। तब बाबू ने अपने परिवार को बस इतना बताया था कि जिस काम से वह जा रहा था, वह हो गया है। पिता के अनुसार वीडियो काल पाकिस्तान के नंबर से आया था, जिसकी शुरुआत 92 से थी। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार एसएसपी संजीव सुमन का कहना है कि इस संबंध में अभी तक पाकिस्तान या भारतीय दूतावास से कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस परिजनों से बातचीत कर जानकारी जुटा रही है।
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
1 hr ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
2 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
3 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
3 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
4 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
4 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
5 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
5 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines