Dhruv Helicopter: केरल के कोच्चि में रविवार के भारतीय तट रक्षक के एक ALH ध्रुव मार्क 3 हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना उस वक्त की है, जब हेलीकॉप्टर 35 फीट की ऊंचाई पर था। तभी हेलीकॉप्टर में कोई तकनीकी खराबी आई थी।
तट रक्षक अधिकारियों ने बताया कि ध्रुव हेलीकॉप्टर उड़ान भरने पर लगी रोक को हटाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। रविवार को भी ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर को टेस्टिंग के लिए उड़ाया जा रहा था। तभी ये हादसा हुआ है। इस हादसे में हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया है। तीनों पायलट सुरक्षित हैं। घटना में किसी अन्य के भी हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़ें: Congress Satyagraha Live: राजघाट पर प्रियंका बोलीं- देश का प्रधानमंत्री कायर, राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा- Disqualified MP
10 मार्च को अरब सागर में करानी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिंग
10 मार्च को नौसेना के एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर ने तकनीकी खराबी के बाद मुंबई तट के पास अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग की थी। पायलट को अचानक बिजली की कमी और तेजी से ऊंचाई कम होने का अनुभव हुआ था।
हादसे के बाद तत्काल खोज और बचाव अभियान की वजह से नौसेना के गश्ती जहाज ने चालक दल के तीन सदस्यों की सुरक्षित बचा लिया था। नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दिए थे। लेकिन दुर्घटना की वजह पता नहीं चल सकी थी।
और पढ़िए – कांग्रेस के सत्याग्रह पर भाजपा का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी बोले- ‘कांग्रेस खुद को अदालत से ऊपर मानती है’
12 मार्च को उड़ान पर लगा दी गई थी रोक
इस घटना के दो दिन बाद 12 मार्च को रक्षा बलों ने एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों के उड़ान भरने पर रोक लगा दी थी। कहा गया था कि यह रोक तब तक जारी रहेगी, जब तक जांचकर्ताओं को हेलिकॉप्टर दुर्घटना का कारण पता नहीं चल जाता है।
हेलिकॉप्टर मिशन में काफी महत्वपूर्ण है ध्रुव हेलीकॉप्टर
एएलएच ध्रुव सेना के तीनों अंगों के हेलिकॉप्टर मिशन में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
17 mins agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
20 mins agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
1 hr agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
4 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
5 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
5 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
5 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
12 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines