हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी…', INDIA गठबंधन की रैली में बोले अखिलेश यादव

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित INDIA गठबंधन की महारैली में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला.

विज्ञापन
अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन की महारैली में मोदी सरकार पर निशाना साधा. (Photo: ANI)

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित INDIA गठबंधन की महारैली में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला. अखिलेश यादव ने रैली में जुटे भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी बन चुका है और देश में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनता का ये अपार समर्थन और इंकलाब के नारे इस बात का सबूत हैं कि बदलाव कभी भी आ सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं…’, रामलीला मैदान में ममता बनर्जी का धुंआधार भाषण

‘अंगद का पैर बताने वालों की जमीन खिसक चुकी है’

बीजेपी पर तंज कसते हुए सपा प्रमुख ने कहा, ”जो लोग खुद को राजनीति में ‘अंगद का पैर’ बताते थे, आज उनके पैरों तले जमीन खिसक चुकी है. काशी की जनता ने उन्हें डबल जीरो थमा दिया है.” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि बीजेपी लगातार साजिशें रच रही है क्योंकि उसे पता है कि वो सीधे जनता के बीच जाकर चुनाव नहीं जीत सकती. इसी वजह से उसने चुनाव आयोग का रास्ता चुन लिया है. अखिलेश यादव ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि जनता और नौजवानों पर चलाए गए हर डंडे और दिए गए हर जख्म का हिसाब आने वाली पीढ़ी लेगी और तब बीजेपी खुद को बचा नहीं पाएगी.

विज्ञापन

‘यूपी से आए थे, यूपी से ही विदा होंगे’

उत्तर प्रदेश की राजनीति का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”जो लोग कभी यूपी के रास्ते सत्ता में आए थे, उन्हें यूपी से ही बाहर किया जाएगा. उत्तर प्रदेश की जनता स्वागत करना भी जानती है और शानदार विदाई देना भी. साल 2027 में ऐसी विदाई होगी कि भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल दोबारा लौटकर नहीं आ सकेंगे. बीजेपी को याद रहे कि ये राम जी की लीला का मैदान है. ये जो पापी है उसका नाश होता है. राम जी के सामने वो पापी बचने वाले नहीं है, इनका नाश होने जा रहा है.”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola