Akhilesh Yadav JPNIC Controversy Nitish Kumar: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बीती रात से ही चर्चा में हैं। जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (JPNIC) का गेट सील करने के बाद से ही अखिलेश ने लखनऊ में हंगामा खड़ा दिया है। योगी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे अखिलेश ने अब नीतीश कुमार का नाम लेना भी शुरू कर दिया है। अखिलेश का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मोदी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए।
अखिलेश ने क्या कहा?
जय प्रकाश नारायण की जयंती पर बयान देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत सारे समाजवादी सरकार का हिस्सा हैं। उन्होंने मोदी सरकार को अपना समर्थन दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जेपी (जय प्रकाश) आंदोलन से ही निकले हैं। यह नीतीश कुमार के समर्थन वापस लेने का समय है। जय प्रकाश नारायण की जयंती पर जिस सरकार ने समाजवादियों को जेपी की मूर्ति पर माला पहनाने से रोका है, उससे समर्थन वापस ले लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा ऐलान, जीत के लिए बनाया ये फुल प्रूफ प्लान
JPNIC को बचने की साजिश – अखिलेश
बता दें कि जयप्रकाश नारायण गांधीवादी विचारधारा के स्वतंत्रता सैनानी थे। उन्होंने आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। अखिलेश यादव का कहना है कि आज जेपी की जयंती है। योगी सरकार ने उन्हें जेपी की प्रतिमा पर माला पहनाने से रोका है। मगर हमने सड़क पर उन्हें माला पहनाया। वो JPNIC को बेचने की साजिश रच रहे हैं। इसलिए उन्होंने JPNIC को सील कर दिया है। जरा सोचिए जो सरकार जेपी के म्यूजियम का आदर नहीं कर सकती, आप उससे संविधान की रक्षा करने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?
अखिलेश ने नीतीश से की अपील
योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार से भी गठबंधन तोड़ने की अपील की है। अखिलेश यादव ने बिहार सीएम का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वो सही मायनों में जय प्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, तो उन पार्टियों से गठबंधन तोड़ दें, जिनके खिलाफ जेपी ने आपातकाल में आवाज उठाई थी।
यह भी पढ़ें- यूपी में क्यों छिड़ा सियासी संग्राम? जानें क्या है JPNIC विवाद? जिसके खिलाफ अखिलेश यादव ने उठाई आवाज
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
7 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
8 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
9 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
10 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
10 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines