'क्या सरकार और कांग्रेस की डील हो गई?', जब NEET पेपर लीक पर चर्चा को लेकर संसद में गुस्साए अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा, यह मुद्दा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या बीजेपी का नहीं है, बल्कि छात्रों और युवाओं से जुड़ा है.

Akhilesh Yadav

संसद में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भारी हंगामा देखने को मिला. लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो विपक्ष ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NEET पेपर लीक पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव इस बात से नाराज थे कि उन्हें NEET पेपर लीक और युवाओं के विरोध-प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई के बारे में बोलने की इजाजत नहीं दी गई. लोकसभा में कांग्रेस की ओर से केसी वेणुगोपाल और फिर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को बोलने की मंजूरी दी गई. इसके बाद अखिलेश ने सवाल उठाया कि क्या सरकार और कांग्रेस के बीच कोई डील हो गई है?

विज्ञापन

केवल भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को बोलने की मंजूरी मिलने से नाराज अखिलेश ने अपने हेडफोन उतारे और अपनी पार्टी के सांसदों के साथ जाने के लिए मुड़े. यह देखकर स्पीकर ने बीच-बचाव किया. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, ‘अखिलेश जी, आपने भी बोलने के लिए कहा था. आप भी बोल सकते हैं.’

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा, यह मुद्दा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या बीजेपी का नहीं है, बल्कि छात्रों और युवाओं से जुड़ा है. गुस्से में भरे अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, ‘आपने उन्हें (कांग्रेस) और उन्हें (बीजेपी) बोलने दिया. हमारा क्या? क्या सरकार ने कोई डील की है?’

विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह है कि मंगलवार को अखिलेश यादव भी राहुल गांधी के साथ पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे. सपा प्रमुख को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. बुधवार को शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए अखिलेश ने चेतावनी दी कि अगर छात्रों की चिंताओं को नजरअंदाज किया जाता रहा, तो वे फिर से सड़कों पर उतरेंगे.

विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि उन्होंने पीएम आवास जाने का फैसला इसलिए किया क्योंकि विपक्ष के पास कोई और विकल्प नहीं बचा था. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी और मैं प्रधानमंत्री आवास इसलिए गए क्योंकि हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था. अगर हमें संसद में यह मुद्दा उठाने की इजाजत दी जाती, तो हम वहां नहीं जाते.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ