NEET Paper Leak: संसद में काले कपड़ों में दिखा विपक्ष, अनोखे प्रदर्शन को लीड कर रहे राहुल-प्रियंका

Congress Parliament Protest Black Clothes: नीट पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों और सांसदों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विपक्ष ने संसद में खोला मोर्चा. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अगुआई में विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद भवन पहुंचे. विपक्षी नेताओं ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार से छात्रों के साथ संवाद की मांग की.

Congress Parliament Protest Black Clothes

Congress Parliament Protest Black Clothes: संसद के मानसून सत्र के दौरान NEET-UG परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में काले कपड़े और काली पट्टियां बांधकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया. विपक्ष की मुख्य मांग है कि इस राष्ट्रीय परीक्षा घोटाले पर दोनों सदनों में अलग से विस्तृत चर्चा कराई जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दें. संसद परिसर में मकर द्वार के बाहर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य INDIA गठबंधन के सांसदों ने तख्तियां लेकर नारेबाजी की.

विज्ञापन

“मंत्री को हटाने से क्यों डर रही है सरकार?”

संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमें सोचना होगा कि सरकार अपने मंत्री (शिक्षा मंत्री) को पद से हटाने में असमर्थ क्यों है? सरकार पर किस तरह का दबाव है? क्या मंत्री के पास सरकार के ऐसे गहरे दबे हुए राज़ हैं, जिसके डर से उन्हें हटाया नहीं जा रहा? सरकार डरी हुई और बैकफुट पर दिख रही है।”

विज्ञापन

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में ‘ब्लैक ड्रेस’

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने बताया कि प्रदर्शनकारी छात्रों और सांसदों पर पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया था, जिसके विरोध में सभी सांसद काले कपड़े पहनकर आए हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि सरकार अपना हठ छोड़कर युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करे और पूरी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करे.

20 जुलाई की घटना पर आक्रोश

वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर भारी आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बिना नेम टैग वाले लोगों ने आकर छात्रों पर हमला किया. प्रमोद तिवारी ने सवाल उठाया कि छात्रों पर हुई इस बर्बरता पर क्या विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष चुप बैठे रहें और देश के युवाओं की आवाज न उठाएं?

विज्ञापन

NTA की साख पर उठते सवाल

परीक्षा आयोजित करने वाली शीर्ष एजेंसी NTA का वर्तमान ढांचा केवल आउटसोर्सिंग और प्राइवेट सेंटरों पर अत्यधिक निर्भर है. संसद में विपक्ष ने मांग की है कि परीक्षा संचालन के लिए केंद्र सरकार को ‘सिंगल विंडो’ मॉडल के बजाय राज्यों को अधिकार लौटाने या परीक्षा सुरक्षा कोड में डिजिटल एन्क्रिप्शन तकनीक लागू करने पर विचार करना चाहिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ