Akash Anand Target Rahul Gandhi: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद का बड़ा बयान सामने आया है। आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। आकाश आनंद ने कहा कि करोड़ों शोषितों, वंचितों और गरीबों के लिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ही भगवान हैं। आजकल वोट बैंक के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना एक फैशन हो गया है। बता दें कि इस समय कांग्रेस और बीजेपी बाबा साहेब को लेकर आमने-सामने हैं। संसद में कुछ समय पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंबेडकर को लेकर बयान दिया था। कांग्रेस ने बयान को बाबा साहेब का अपमान करार दिया था। जिसके खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Chhagan Bhujbal देवेंद्र फडणवीस से मिले, CM बोले- 8-10 दिन दीजिए, नहीं होगा OBC का नुक़सान
ऐसे में अब प्रियंका और राहुल गांधी पर आकाश आनंद ने निशाना साधा है। आकाश आनंद बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले गृह मंत्री ने संसद में बाबा साहेब का अपमान किया। अब राहुल और प्रियंका गांधी ने हमारी नीली क्रांति को फैशन शो बना दिया है। इतनी ही नहीं, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी उनकी छवि के साथ छेड़छाड़ की है।
बीएसपी का देश के दलित, शोषित, वंचितों और उपेक्षितों समाज के लिए मिशन जारी रहेगा। इन वर्गों के आत्म-सम्मान के लिए वे लोग काम करते रहेंगे। एक न एक दिन अमित शाह को भी उनके अपमान के लिए पश्चाताप करना होगा। बसपा ने आज दोपहर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिसके बाद डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
राज्यसभा में दिया था अमित शाह ने बयान
इससे पहले 17 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में बयान दिया था। राज्यसभा में उन्होंने नेहरू कैबिनेट से आंबेडकर के रिजाइन करने को लेकर बात की थी। शाह के कहा था कि आंबेडकर का नाम लेना अभी एक फैशन हो गया है। इतना नाम अगर भगवान का ले लेते तो स्वर्ग मिल जाता। आंबेडकर का नाम आप लेते हैं तो हमें आनंद आता है। अब उनका नाम 100 बार ज्यादा लें। इसके बाद अमित शाह ने आंबेडकर के देश की पहली कैबिनेट से रिजाइन करने को लेकर सवाल उठाए थे।
यह भी पढ़ें- महायुति में अब 2 पदों के लिए खींचतान! शिवसेना शिंदे के 2 नेताओं ने ठोकी दावेदारी, जानें कौन हैं रेस में?
गृह मंत्री ने कहा था कि बाबा साहेब निम्न वर्गों के साथ सरकार के व्यवहार से अंसतुष्ट थे। वे सरकार की विदेश नीतियों का समर्थन भी नहीं करते थे। कश्मीर में धारा-370 लगाने के पक्ष में भी नहीं थे। आंबेडकर को जो आश्वासन दिए गए, वे पूरे नहीं किए गए थे। इसलिए उन्होंने कैबिनेट से रिजाइन किया था।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines