महायुति में अब 2 पदों के लिए खींचतान! शिवसेना शिंदे के 2 नेताओं ने ठोकी दावेदारी, जानें कौन हैं रेस में?

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के बाद अब गार्जियन मिनिस्टर के पदों को लेकर महायुति में खींचतान चल रही है। राकांपा भी पदों पर दावेदारी ठोक रही है। आइए जानते हैं कि अब क्या मामला है और विवाद क्यों छिड़ा है? रेस में कौन-कौन से दावेदार हैं?

Mahayuti Alliance Seat Sharing

Mahayuti BJP Shiv Sena NCP

Mahayuti Struggle for Guardian Ministers Post: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार का गठन हो गया है। 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण के बाद 15 दिसंबर को कैबिनेट का विस्तार हुआ। फिर विभागों का बंटवारा भी हो गया, लेकिन अब महायुति में गार्जियन मिनिस्टर के पदों को लेकर खींचतान चल रही है। शिवसेना शिंदे के मंत्री भरत गोगावले और संजय शिरसाट पहले ही रायगढ़ और छत्रपति संभाजीनगर पर दावा कर चुके हैं, लेकिन राकांपा और भाजपा के कुछ लोग भी दोनों जिलों पर नजर गड़ाए हुए हैं। 42 मंत्री हैं, लेकिन 12 जिलों का सरकार में प्रतिनिधित्व नहीं है। गार्जियन मिनिस्टर जिला योजना और विकास परिषद के फंड को नियंत्रित करते हैं, जिसका उपयोग जिलों में विकास और सौंदर्यीकरण की परियोजनाओं के लिए किया जाता है। वे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों की अध्यक्षता भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रमुख का भी बयान आया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना शिंदे के मंत्री शंभुजराज देसाई ने दावा किया कि मंत्री पद, पोर्टफोलियो डिस्ट्रिब्यूशन या गार्जियन मिनिस्टर पदों को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। भाजपा के प्रदेश प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सरकार गार्जियन मिनिस्टर पदों के लिए छिड़े किसी भी विवाद को रोकने में सक्षम है। उम्मीद है कि भाजपा के आशीष शेलार मुंबई उपनगरीय और मंगल प्रभात लोढ़ा मुंबई शहर के गार्जियन मिनिस्टर होंगे। शिवसेना शिंदे मुंबई में कम से कम एक गार्जियन मिनिस्टर रखने की इच्छुक है और यह पद किसी ‘बाहरी’ व्यक्ति को देने पर जोर दे सकती है, जैसा कि पिछली सरकार में किया गया था, जब सावंतवाड़ी से विधायक दीपक केसरकर को मुंबई शहर के लिए चुना गया था। संजय शिरसाट के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कि उनकी नियुक्ति की केवल औपचारिक घोषणा लंबित थी, छत्रपति संभाजीनगर के भाजपा मंत्री अतुल सावे का बयान आया है।

विज्ञापन

राकांपा ने रायगढ़ में पद की इच्छा जताई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अतुल सावे ने कहा कि हम महायुति में वरिष्ठ नेताओं के किसी भी फैसले को स्वीकार करेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बहुत विश्वास दिखाया है। 3 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। रायगढ़ में, NCP अजीत पवार की अदिति तटकरे गोगावले से भिड़ने के लिए तैयार दिख रही हैं। राकांपा मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कहा कि पार्टी का इस पद पर अधिकार है, क्योंकि उसके पास जिले से 7 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास 5 और शिवसेना शिंदे के पास 2 विधायक हैं। NCP नासिक पर अपना दावा जारी रखेगी। सतारा को लेकर भी खींचतान चल रही है। इसके 8 विधायकों में से 4 अब मंत्री हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ