Akasa Flight Emergency Landing: अकासा एयरलाइन फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली में हुई है। तीन दिन में 11वीं बार किसी फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है। इससे पहले इंडिगो और एयर इंडिया के फ्लाइट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। अकासा एयरलाइन की फ्लाइट में 184 यात्री सवार थे। फ्लाइट नंबर QP1335 में बम होने की बात सोशल मीडिया के जरिए क्रू को पता लगी। दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग के फैसले के बाद इंडिगो की एक और फ्लाइट को अहमदाबाद की ओर मोड़ा गया। यह फ्लाइट मुंबई से दिल्ली जा रही थी। वहीं, धमकी के बाद पूरा शेड्यूल प्रभावित हो गया।
यह भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट के बाहर ‘जस्टिस क्लॉक’ लगी; जानें क्या है यह घड़ी, क्यों लगाई गई और कैसे करेगी काम?
बता दें कि अकासा एयरलाइन की फ्लाइट ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन धमकी के बाद इसे दोबारा दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। सोशल मीडिया के जरिए किसी ने फिर शरारत कर दी। Akasa Air के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट ने दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी। जिसमें 174 यात्री सवार थे। वहीं, 3 बच्चे और 7 चालक दल के लोग भी थे। उड़ान भरने के कुछ देर बाद सिक्योरिटी अलर्ट मिला।
दो दिन में 10 फ्लाइट्स को धमकी
फ्लाइट ने सभी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए लगभग दोपहर दो बजे दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की। पायलट ने एहतियात के साथ इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को उतार लिया। अकासा एयरलाइन की सभी टीमें यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए डटी हुईं हैं। पिछले दो दिन में ही 10 भारतीय फ्लाइट्स को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। इससे पहले जयपुर-अयोध्या फ्लाइट में बम होने की बात कही गई थी। जिसके बाद एसओपी का पालन करते हुए इसे सेफ्टी के साथ इमरजेंसी लैंड करवाया गया।
अब Akasa एयरलाइन की फ्लाइट नंबर QP 1373 (बागडोगरा से बेंगलुरु) को किसी ने ऐसी धमकी दी। इससे पहले नई दिल्ली से शिकागो जा रही एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट AI-127 को भी बम से उड़ा देने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद उस फ्लाइट को कनाडा के इकालुइट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड किया गया था।
यह भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में पड़ेगी बहुत ज्यादा ठंड! भारत में पड़ेगा ला लीना का असर, पढ़ें डराने वाली भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
3 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
6 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
7 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines