28 जनवरी यानी बुधवार सुबह देश को ऐसी खबर मिली, जिसे सुनकर हर कोई आहत है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक प्लेन हादसे में निधन हो गया. ये घटना बारामती एयरस्ट्रिप पर हुई, जब उनका चार्टर्ड विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था. हादसे में विमान जलकर खाक हो गया और विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई.जानकारी के अनुसार, अजीत पवार मुंबई से बारामती आ रहे थे. उन्हें बारामती में एक कार्यक्रम में शामिल होना था. उनका विमान सुबह के समय बारामती एयरस्ट्रिप पर उतरने वाला था. लेकिन लैंडिंग से कुछ देर पहले ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई.
ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार, विजय रुपाणी, राजशेखर रेड्डी… अब तक कितने नेताओं ने प्लेन क्रैश में गंवाई जान?
पायलट ने भेजा था इमरजेंसी मैसेज
सूत्रों के मुताबिक, विमान के पायलट को जब तकनीकी गड़बड़ी का अंदाजा हुआ, तो उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को Mayday सिग्नल भेजा. इस कॉल का मतलब होता है कि विमान किसी गंभीर समस्या में है और उसे तुरंत मदद की जरूरत है. इसके बाद ATC ने विमान को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित लैंडिंग की कोशिश कराई. बताया जा रहा है कि विमान ने पहली बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका. इसके बाद दूसरी बार जब विमान नीचे उतर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ गया और विमान रनवे के पास गिर गया.
क्रैश के बाद लगी आग
चश्मदीदों के मुताबिक, विमान के जमीन से टकराते ही उसमें आग लग गई. कुछ ही पलों में प्लेन जलने लगा. आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं. हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग बहुत तेज होने के कारण किसी को बचाया नहीं जा सका. विमान में अजित पवार के अलावा उनके सुरक्षा कर्मी, एक एयर होस्टेस और विमान के पायलट और को-पायलट सवार थे. सभी की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद विमानन जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. जांच में ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तकनीकी खराबी किस वजह से हुई और क्या मौसम या रनवे की स्थिति भी हादसे का कारण बनी.
ये भी पढ़ें: Who Was Ajit Pawar: कौन थे महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार? बारामती प्लेन क्रैश में गवाईं जान
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
4 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
5 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
5 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
6 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
6 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
7 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
7 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
9 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
9 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines