Ajit Pawar Plane Crash: डिप्टी सीएम अजित पवार ने News24 को दिया था आखिरी इंटरव्यू, युवाओं के लिए कही थी ये बात

महाराष्ट्र में 28 जनवरी को दर्दनाक विमान हादसा हो गया। इसमें डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई। उनकी मौत ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया। अजित पवार ने अपना आखिरी इंटरव्यू न्यूज 24 को दिया था। पढ़िए इंटरव्यू के अंश।

Deputy CM Ajit Pawar last interview

महाराष्ट्र की राजनीति के लिए 28 जनवरी शोक भरा दिन रहा। प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई। एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम ने अपना आखिरी इंटरव्यू News24 को दिया था। इस दौरान युवाओं पर उनका खास ध्यान था। बीएमसी चुनाव में वोटिंग से पहले न्यूज 24 के एंकर मानक गुप्ता ने डिप्टी सीएम अजित पवार का इंटरव्यू किया था।

विज्ञापन

इंटरव्यू में अजित पवार ने विकास, बीजेपी गठबंधन, चुनाव समेत कई मुद्दों पर खुलकर अपना पक्ष रखा था। अजित पवार ने उद्धव ठाकरे के एनडीए में आउटसाइडर वाले आरोपों पर बोलते हुए कहा कि चुनाव में पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करती रहती हैं। कहा था कि आज के युवाओं को विकास चाहिए। ठाकरे ब्रदर्स जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। चुनाव में विपक्ष अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देता है। बीएमसी चुनाव के लिए एनसीपी (शरद पवार) और एनसीपी (अजित पवार) के बीच गठबंधन पर भी बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कई बड़ी बातें कही।

विज्ञापन

इंटरव्यू में पवार ने कहा था कि हमें अपनी पार्टी के बारे में कहने-सुनने की आवश्यकता नहीं है। हम हमेशा डेवलप्मेंट के बारे में सोचते हैं। हालांकि अजित पवार ने ये जरूर कहा था कि अभी महाराष्ट्र की केंद्रीय राजनीति में एनडीए गठबंधन लंबा चलेगा।

विज्ञापन

इंटरव्यू में एंकर मानक गुप्ता ने जब पूछा था कि जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस एक साथ आके आपने एक जॉइंट मेनिफेस्टो भी रखा है। परिवार पार्टी सब लगता है सब एक करने की तैयारी हो गई है? इसके जवाब में डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा था कि नहीं वैसा नहीं अभी ये लोकल बॉडी के चुनाव है कॉरपोरेशन के तो उसमें दोनों साइड के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर साथ-साथ बंटवारा सीटों का ठीक तरह से हुआ तो बेहतर होगा और हमेशा महाराष्ट्र में जब भी हम तो मैं मेरे मुझे 35 साल हो गए इसमें पॉलिटिक्स में तो मैंने देखा है शुरू में 1999 से 2014 तक कांग्रेस के साथ हमारी आगाड़ी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ